BJP MLA Panna Lal Shakya controversial statement: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तो विपक्ष के नेता हैं, लेकिन भाजपा के ही विधायक कह रहे हैं कि भारत में भी नेपाल जैसी स्थिति बन सकती है। मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्ना लाल शाक्य ने आगाह करते हुए कहा भारत में भी नेपाल जैसे हालात हो सकते हैं। दूसरी ओर, अखिलेश यादव ने सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि पड़ोस (नेपाल) में जो जनता करती दिख रही है, हो सकता है कि वह यहां भी करती दिखाई दे।
क्या कहा भाजपा विधायक ने : गुना में एक स्कूल में विद्यार्थियों के बीच भाजपा विधायक शाक्य ने आगाह करते हुए कहा कि नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसी स्थिति भारत में भी हो सकती है। भारत में भी गृहयुद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अनिवार्य रूप से मिलिट्री ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और भविष्य को हर किसी को गंभीर होना होगा। उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया कि केंद्र सरकार को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वगुरु बनने की बात अपनी जगह है, लेकिन देश की सुरक्षा और भविष्य को लेकर हर किसी को गंभीर होना चाहिए।
विधायक शाक्य ने नालंदा विश्वविद्यालय और सोमनाथ मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय नालंदा में 12000 विद्यार्थी और 1200 शिक्षक थे, लेकिन कुछ आक्रमणकारियों ने उसे जला दिया। 6 महीने तक पुस्तकाल जलता रहा। सोमनाथ मंदिर में स्थिति कुछ इसी तरह की थी। उन्होंने कहा कि अगर हमने अभी से युवाओं को तैयार नहीं किया तो हमारे देश में भी गृहयुद्ध छिड़ सकता है।
नेपाल जैसी स्थिति भारत में भी संभव : दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी शुक्रवार को भारत में नेपाल जैसी स्थिति पैदा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि वोट चोरी होती रही तो भारत में लोग सड़कों पर उतर सकते हैं। पड़ोस (नेपाल) में जो जनता करती दिख रही है, हो सकता है कि वह यहां होता दिखाई दे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अयोध्या के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के पीछे भी धांधली थी। इस चुनाव में चुनाव में 5000 लोग बाहर से लाए गए थे।
अखिलेश ने कहा कि नेपाल में मौजूदा हालातों के बीच भारत सरकार की पहली प्राथमिकता पड़ोसी देशों व सीमाओं पर शांति स्थापित करना होना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर विदेश नीति में विफल होने का भी आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि हमारे पड़ोसी देशों में शांति स्थापित हो और सीमाओं पर शांति हो, यह भारत सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। भारत सरकार अपनी विदेश नीति में कई बार विफल रही है। हमने यह देखा है। भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल बुराइयों से भरा पड़ा है और उसकी पराजय तय है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
You may also like
1 महीने तक रात` को भिगोकर सुबह खाली पेट पानी सहित पी जाएं ये काले बीज फिर जो होगा आप कभी सोच भी नहीं सकते
हर पत्नी में रहती` है ये गंदी आदत, पति हो या मां बाप कोई नहीं सुधार पाता
12 साल पहले गरीब` ठेलेवाले से ली थी फ्री में मूंगफली, अमेरिका से लौट कर कुछ इस तरह चुकाया क़र्ज़
10 साल बाद 'साधु'` बन आया पति, पहचान नहीं पाई पत्नी, रात में ही कर दिया कांड, दिल्ली से बिहार तक खलबली
सुहागरात की रात: दूल्हा-दुल्हन के मन में चलने वाले विचार