Next Story
Newszop

UP : जौनपुर में नदी में नहाते समय डूबने से 2 किशोरों की मौत

Send Push

image

Jaunpur Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हनुमान घाट पर गोमती नदी में नहाते समय 2 लड़कों की मौत हो गई। हर्षित कुमार माली (15) और उसका दोस्त जुहैब (15) नदी में नहाने गए थे तभी वे गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवेश कुमार ने बताया कि हर्षित कुमार माली (15) और उसका दोस्त जुहैब (15) नदी में नहाने गए थे तभी वे गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गए। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनके कपड़े नदी के घाट पर पाए जाने पर उनके डूबने की आशंका पैदा हुई।

ALSO READ: UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

सीओ ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजनों ने बृहस्पतिवार तड़के तलाशी अभियान शुरू किया। हर्षित का शव सुबह जफराबाद थाना क्षेत्र के बशीरपुर के पास बरामद किया गया। वहीं जुहैब का शव दोपहर में कोतवाली क्षेत्र के चाचकपुर के पास मिला। कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Loving Newspoint? Download the app now