गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
सुबह उठते ही भूल से रसोई की इस चीज़ ना देखें, वरना अन्नपूर्णा रुठकर छोड देंगी घर, आ जाएगी द्ररिद्रता ∘∘
हिंदुओं के समर्थन में आए मौलाना, कहा- वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड का हो गठन ∘∘
इस एक चीज का सेवन करते ही ब्राह्मणों को लगता है ब्रह्म हत्या का घोर पाप, इस ब्राह्मण का श्राप कलियुग तक है जीवित ∘∘
अनिरुद्धाचार्य महाराज: एक प्रसिद्ध कथावाचक की पारिवारिक जिंदगी
3000 साल बाद की दुनिया का दावा करने वाला टाइम ट्रैवलर