देश के मौसम पर नजर टिकाए लोगों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट दिया है। उत्तर भारत में मानसून का कहर खत्म हो चुका है, लेकिन दक्षिण के इलाकों में अभी भी बारिश का दौर जारी है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश का खतराIMD के अनुसार, 16 से 20 अक्टूबर तक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, जहां बारिश तांडव मचा सकती है।
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?राजधानी दिल्ली में 16 अक्टूबर यानी गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। IMD का कहना है कि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री के आसपास रहेगा। अभी दिल्ली में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।
उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसमलखनऊ के अमौसी मौसम केंद्र के मुताबिक, 16 अक्टूबर को UP के पूर्वी और पश्चिमी संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं से न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे गिरेगा, जिससे रातें ठंडी होने लगेंगी। लखनऊ में न्यूनतम 20 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की उम्मीद है। 18 और 19 अक्टूबर को भी मौसम शुष्क ही रहेगा।
बिहार में बादल, लेकिन बारिश नहींबिहार में गुरुवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर में गर्मी का अहसास हो सकता है। जुलाई-अगस्त की भारी बारिश से राज्य के कई शहरों में बाढ़ का कहर बरपा चुका है।
राजस्थान-मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में ग्रीन सिग्नलमध्य प्रदेश और राजस्थान के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। IMD ने दोनों राज्यों को ग्रीन जोन में रखा है। दिवाली के दिन राजस्थान में साफ मौसम की उम्मीद है। वहीं, उत्तराखंड में भी सब कुछ सामान्य रहेगा। IMD ने यहां के सभी जिलों को ग्रीन जोन घोषित किया है। हाल ही में राज्य में बादल फटने से 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी थी।
You may also like
दीपावली व छठ के मद्देनजर दिल्ली क्षेत्र में 15 से 26 अक्टूबर तक पार्सल यातायात पर अस्थाई प्रतिबंध
मध्य प्रदेश खनन क्षेत्र सुधारों में बना अग्रणी राज्य
बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सब कुछ ठीक ठाक : दीपिका
मप्रः विभिन्न राज्यों के अफसरों ने देखा इंदौर का स्मार्ट मीटरीकरण
सिवनी: लखनवाड़ा थाने के एएसआई नानकराम पाल निलंबित