रांची, 24 जुलाई (Udaipur Kiran) । राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को रांची के मेडिका अस्पताल पहुंचकर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा से मुलाकात की। उन्होंने पद्मश्री कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
डॉ. अंसारी ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से इलाज की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बताया गया कि सोडियम और पोटैशियम के असंतुलन के कारण उन्हें चक्कर आया था, साथ ही कुछ अन्य समस्याएं हुई थी। लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और सुधार हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कड़िया मुंडा हमारे समाज के प्रेरणास्रोत हैं। उनके बेहतर इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। राज्य सरकार उनके स्वास्थ्य की पूरी निगरानी कर रही है। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
भारत ˏ के इस रेलवे स्टेशन पर कदम रखने के लिए लगता है पासपोर्ट वीजा, नहीं होने पर हो जाती है जेल
भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मदद से सलमान खान को मिली थी बेल, 27 साल पुराना है ये हाई-प्रोफाइल केस
Noida ˏ के इन 4 बाजारों में मिलता है दिल्ली से सस्ता सामान, एक बार जरूर कर लें ट्राई
ऋषि कंडु और अप्सरा प्रम्लोचा की 907 साल की अद्भुत प्रेम कहानी
आधी ˏ रात OYO में मचा बवाल! लड़की ने किया ऐसा काम कि लड़के के होश उड़े, वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे