औरैया, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । अयाना थाना के गांव महेवा में प्रेमी के घर रह रही किशोरी की इलाज के दौरान संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। प्रेमी व उसके परिजन की ओर से गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
अयाना थानाध्यक्ष अजय कुमार ने टीम के साथ जैनपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर महेवा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि अजीतमल कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने अयाना थाना में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि बटपुरा महेवा निवासी अमित व गौरव उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला कर ले गए थे। बेटी के मिलने के बाद आरोपी 21 अक्टूबर 2024 की सुबह 10 बजे बेटी को दोबारा बहला कर ले गए। उसकी बेटी अमित कुमार, गौरव, उसके परिवार के चरन सिंह, मुलायम सिंह, नीलू देवी, श्रीकृष्ण के कब्जे में रही। बेटी ने कई बार फोन कर बताया कि आरोपी उसको बंधक बनाए हैं और मारपीट करते हैं। 20 जुलाई को उसे गांव के लोगों ने बेटी की हत्या किए जाने व अंतिम संस्कार करने की जानकारी दी। इस पर वह पुलिस लेकर महेवा पहुंची। पुलिस ने चिता से अधजला शव उठा कर अंतिम संस्कार किया था।
अयाना थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) कुमार
You may also like
अश्वत्थामा: 3000 वर्षों से भटकते योद्धा का रहस्य
कनाडा में बनें नर्स, सालाना पैकेज जान मन में फूटेंगे लड्डू, कैसे मिलेगा BSc नर्सिंग में एडमिशन?
इन ˏ 5 सब्जियों को अगर प्रेशर कुकर में पकाया तो बन जाएंगी ज़हर, शरीर को लग सकता है तगड़ा झटका। जानिए पूरी सच्चाई
527 सैनिक शहीद, 1363 जवान घायल, 10000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर जंग...कारगिल विजय की कहानी
आज का कर्क राशिफल, 26 जुलाई 2025 : लाभदायक दिन है, कई तरफ से कमाई होगी