रांची, 21 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार को मौसम साफ होने से आम जनजीवन को राहत मिली।
राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह से मौसम आंशिक रूप से साफ हुआ। बाद में बादल हटने से हल्की धूप भी निकाली।
इधर, मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी आशंका है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश रांची के मंदार में 210.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
ईद दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 29.6 डिग्री, और लातेहार में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 23.9, जमशेदपुर में 26 डिग्री, डालटेनगंज में 28.6, बोकारो में 28.1 और चाईबासा में 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
चिकित्सा संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
हजारों योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिया आरोग्यता और वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश
मुख्यमंत्री ने चिरांग में पूर्वोत्तर की पहली पूर्णतः आधुनिक जेल का किया उद्घाटन
बेतिया में हुआ भव्य योग सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर
SBI CBO Jobs: एसबीआई की इस भर्ती के लिए फिर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, अब इस दिन तक अप्लाई करने का है मौका