रांची, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री की ओर से आयोजित जनता दरबार में बेड़ो के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर बुधवार को पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से पद्मश्री सिमोन उरांव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
इसपर ग्रामीणों ने उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी साझा की और बताया कि उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही है।
उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसपर जिला प्रशासन की टीम ने तत्काल बेड़ो स्थित पद्मश्री सिमोन उरांव के आवास पर जाकर उन्हें ट्राइसाईकिल उपलब्ध कराया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
एशिया कप 2025: चीनी ताइपे और बांग्लादेश हॉकी टीमें राजगीर पहुंचीं, 29 अगस्त से भिड़ंत शुरू
एशिया कप के बाद संन्यास ले सकते हैं सूर्यकुमार यादव, उम्र 35 के करीब
भारत के साथ व्यापार वार्ता पर बोले अमेरिकी वित्त मंत्री, 'हम साथ आएंगे'
गुजरात: अहमदाबाद के निकोल इलाके में मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 5 लोग
ढाका में इंजीनियरिंग छात्रों का शाहबाग़ चौराहे पर जाम, तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन