गुरुग्राम, 9 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा गुरुग्राम के वजीराबाद मंडल अध्यक्ष और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य पवन यादव ने बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने भाई-बहन के इस अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व की सभी बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ईश्वर से प्रार्थना की ये पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। पवन यादव ने कहा कि रक्षा और बंधन को जोडक़र रक्षाबंधन शब्द बना है। इस तरह से यह त्योहार भाई-बहन के बीच सुरक्षा का बंधन बन गया है। रक्षाबंधन पर्व पर बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति हर त्योहार का अपना महत्व है। हर त्योहार हमें आपसी प्रेम और विश्वास का संदेश देता है। आपसी मनमुटाव दूर करके भाईचारे से रहने के लिए प्रेरित करता है। यही हमारी भारतीय संस्कृति का खूबसूरती है।
(Udaipur Kiran)
You may also like
जनता के दरबार में जाकर पूरी सच्चाई रखेंगे : विजय वडेट्टीवार
उत्तराखंड के दीपेंद्र ने सीडीएस परीक्षा में हासिल की 48वीं रैंक
स्मृति शेष : क्रांतिकारी खुदीराम बोस का बलिदान, स्वतंत्रता संग्राम की अमर कहानी
उत्तराखंड: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैली ब्रिज का निर्माण पूरा, सोनगाड तक सड़क संपर्क बहाल
एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप: महिला टीम को ब्रॉन्ज, सीएम नीतीश बोले- राज्य के लिए गौरव का क्षण