वाराणसी,06 सितम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एसओजी व रोहनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बे में स्थित एक अस्पताल के पास छापेमारी कर एक डीसीएम वाहन से लगभग 98 किग्रा गांजा बरामद कर तस्कर को भी दबोच लिया। बरामद गांजा की कीमत बाजार में लगभग 20 लाख रूपये आंकी गई है।
डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार ने शनिवार काे गांजा तस्कर काे पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्हाेंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर हथडीहा रामनगर सकरी थाना दावथ रोहतास बिहार निवासी संजय दुबे है। उसे आपरेशन चक्रव्यूह के तहत पकड़ा गया है। वह बिहार से डीसीएम वाहन के
केबिन में बने एक कैबनेट में छुपाकर 26 गांजा के पैकेटों काे तस्करी कर ले जा रहा था। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाही हो रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
You may also like
गूगल पर खूबसूरत` दुल्हन ढूंढ़ते हुए दिल्ली से मध्य प्रदेश पहुंच गया इंजीनियर फंस गया बहुत बुरा
पति के लिए भाग्यशाली महिलाएं: चाणक्य की शिक्षाएं
स्ट्रॉबेरी से दांतों को सफेद करने का ट्रेंड: विशेषज्ञों की चेतावनी
ED Raid in Jaipur: 150 करोड़ फ्रॉड केस में ईडी की कार्रवाई, विदेशी निवेश और मनी लॉन्ड्रिंग के सुराग
ट्रेन में फंसाई` दुल्हन, 1 लाख में किया सौदा और… बनारस में दूल्हे के साथ मिलकर अल्ताफ कर गया कांड