धर्मशाला, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) ।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सप्त सिंधु परिसर देहरा में भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान पूरा देहरा बाज़ार भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। इस तिरंगा यात्रा में सप्त सिन्धु परिसर, देहरा एक और दो के सभी विद्यार्थियों, शोद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और गैर शिक्षक कर्मचारियों ने काफी संख्या में भाग लिया। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सप्त सिंधु परिसर देहरा में भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय विश्वविद्यालय में 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक किया जाना निश्चित हुआ है। इस दौरान कई प्रकार के देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी तथा संकाय सदस्य गांव-गांव में जाकर तिरंगे के महत्व को समझाएंगे तथा हर घर में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करेंगे। इस यात्रा के दौरान पूरा देहरा बाज़ार भारत माता के जयकारे तथा देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा।
सप्त सिंधु परिसर देहरा के निदेशक प्रो. संजीत सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा सप्त सिंधु परिसर देहरा एक से देहरा बाज़ार तक निकाली गई तथा सप्त सिन्धु परिसर देहरा दो से भी तिरंगा यात्रा देहरा बाज़ार तक लाई गई तथा दोनों परिसरों के तिरंगा यात्रा में शामिल सभी सदस्यों को हनुमान चौंक में इकट्ठा किया गया।
यात्रा के हनुमान चौक पंहुचने पर इस यात्रा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. नरेन्द्र कुमार सांख्यान ने भी यात्रा में भाग लिया तथा वहाँ उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित भी किया। प्रो. सांख्यान ने अपने संबोधन में तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बताया कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज भारत के नागरिकों की आशाएं और आकांक्षाएं दर्शाता है। यह हमारे राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है।
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि आप सभी आने वाले 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं। सप्त सिंधु परिसर देहरा के निदेशक प्रो. संजीत सिंह ने भी यात्रा मे उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित किया तथा यात्रा उपस्थित होने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया
You may also like
हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मंत्री उइके ने जगाई राष्ट्रप्रेम और स्वच्छता की अलख
प्रदेश के हर जिले में व्यापारी सम्मेलन आयोजित करेगी भाजपा
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने से पहले नहींˈ देखीं जेबें। अंदर छुपी चीज़ ने किया ज़ोरदार धमाका दहशत में घरवाले
मॉडल के सामने मास्टरबेट करने वाला शख्स अरेस्ट, प्राइवेट कंपनी में लाखों का पैकेज और ऐसी ओछी हरकत
सुप्रीम कोर्ट ने 8 हफ्ते के भीतर दिल्ली-एनसीआर से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया, स्थायी आश्रय स्थल बनाने का आदेश दिया