पानीपत, 24 जून (Udaipur Kiran) । पानीपत की देसराज कॉलोनी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने रात में पति और बच्चों को सोता छोड़कर दूसरे कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। पति देर रात शौच के लिए उठा, तो उसने पत्नी फंदे पर लटके देखा। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी देते हुए मृतका के पति राेहित ने मंगलवार को बताया कि वह देसराज कॉलोनी में रहता है। उसकी 27 वर्षीय पत्नी प्रीति साथ थी। वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। देसराज कॉलोनी में उसका अपना मकान है। रोहित ने बताया कि बीती रात वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ करीब 10 बजे सो गया था। पत्नी भी खाना खाकर सो गई थी।
देर रात जब वह शौच करने के लिए उठा तो उसने देखा कि पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। उसे लगा शायद शौच के लिए गई होगी। वहां गया तो वह वहां भी नहीं थी। इसके बाद उसे लगा रसोई में होगी, लेकिन वह वहां भी नहीं मिली। शंका होने पर वह के दूसरे कमरे में गया। जहां देखा कि पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। उसने साड़ी से फांसी लगा कर ली थी। पति ने कहा कि पत्नी से न ही कोई झगड़ा था, न किसी प्रकार की अन्य कोई परेशानी थी। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा
You may also like
ट्रेन से सफर करना हुआ महंगा, रेलवे ने बढ़ा दिए टिकटों के दाम, 1 जुलाई से लागू होंगी नई कीमतें, जानें डिटेल्स
कांग्रेस का काम केवल झूठ और भ्रांतियां फैलानाः अन्नपूर्णा देवी
रायपुर : ट्रंक के भीतर सूटकेस में मिली युवक की लाश, आरोपित दंपत्ति दिल्ली से गिरफ्तार
नवविवाहिता की हत्या कर 10 फीट गड्ढे में दफनाया,शव बरामद
Dimensity 9300 ने Snapdragon को दी कड़ी टक्कर? जानें कौन चिप है आपके फोन के लायक!