भोपाल, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने बुधवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल पटेल ने मनोनीत न्यायमूर्ति सचदेवा का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर न्यायमूर्ति सचदेवा के परिजन भी उनके साथ थे।
दरअसल, दो दिन पहले केन्द्र सरकार ने न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति सचदेवा बुधवार दोपहर में राजभवन पहुंचे। न्यायमूर्ति सचदेवा का राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राजभवन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मनोनीत न्यायमूर्ति सचदेवा का स्वागत किया।
विदित हो कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल गुरुवार, 17 जुलाई को प्रात: 10 बजे राजभवन के सांदीपनि सभागार में न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाएंगे।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
BAN vs SL: बांग्लादेश ने तंजीद हसन की नाबाद 73 रनों की पारी और महेदी हसन की फिरकी से श्रीलंका को उसके घर में 8 विकेट से हराकर सीरीज़ की 2-1 से अपने नाम
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य : विजय गोयल
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में सुनाया फैसला, नामांकन रद्द के आदेश पर रोक
राहुल गांधी के पत्र से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा : विक्रम रंधावा
टोक्यो में गिरिराज सिंह बोले, प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में भारत के दूत हैं