Next Story
Newszop

रेवाड़ी के बाजार में पुलिस ने हत्या के आरोपित को घाघरा-कुर्ते में घुमाया

Send Push

रेवाड़ी, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । रेवाड़ी पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपित अमित को मंगलवार को घाघरा-कुर्ता पहने हुए गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे निशानदेही के लिए उसी वेश में बाजार में घुमाया गया। यह कार्रवाई एक युवक की जन्मदिन पर गोली मारकर हत्या के मामले में की गई।

रेवाड़ी के आसलवास गांव निवासी अमित पर एक युवक की जन्मदिन पर गोली मारकर हत्या का आरोप है।

रेवाड़ी हेडक्वार्टर के उप पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपित महिलाओं के कपड़े पहन कर रहता था। महिला के कपड़ों में ही आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घाघरा-कुर्ता में उसे निशानदेही के लिए बाजार में घुमाया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह एक साल से भेष बदलकर रह रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस सात आरोपिताें को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार को पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपित अमित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Loving Newspoint? Download the app now