रांची, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । पूर्व पार्षद शबाना खान के पति रिंकू खान की हत्या के जुर्म में जेल में बंद मुर्शीद अयूब को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने मंगलवार को मुर्शीद अयूब की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे जमानत दे दी है। अयूब को रांची सिविल कोर्ट से उम्रकैद की सजा हुई थी।
अयूब की याचिका पर हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और अम्बुज नाथ की खंडपीठ में सुनवाई हुई। उसकी ओर से अधिवक्ता कौशिक सरखिल ने बहस की। वहीं, अधिवक्ता निखिल चटर्जी ने अयूब की जमानत याचिका का विरोध किया। उसने दलील दी कि निचली अदालत ने उसे दोषी करार दिया है, इसलिए उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पैसे के लेनदेन को लेकर पूर्व पार्षद शबाना खान के पति रिंकू की 23 मार्च 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रांची सिविल कोर्ट ने इस केस में अयूब सहित हैदर अली और फिरदौस उर्फ बबलू को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
आज का मिथुन राशिफल, 16 जुलाई 2025 : दिन रहेगा शुभ, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
आज का वृषभ राशिफल, 16 जुलाई 2025 : खुशियों भरा रहेगा दिन, जीवन में पाएंगे सफलता
आज का मेष राशिफल, 16 जुलाई 2025 : मुश्किलों से भरा रहेगा दिन, वाद-विवादों से रहें दूर
आज का राशिफल 16 जुलाई 2025: वृषभ, मिथुन और कन्या राशि को भाग्य दिलाएगा लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल
नेपाल का संविधान जारी होने के बाद विवाहित महिला को भी पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार : सुप्रीम कोर्ट