रांची, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । रांची रेल मंडल की नवपदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) करुणा निधि सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने डीआरएम को पद ग्रहण करने पर बधाई दी।
मौके पर अरुण जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि डीआरएम करुणा निधि सिंह के कुशल नेतृत्व में रांची रेल मंडल में रेल सेवाओं का और अधिक विस्तार होगा। उन्होंने आशा जताया कि नए डीआरएम यात्रियों की समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय मांगों पर समुचित विचार कर त्वरित और सकारात्मक पहल करेंगे।
जोशी ने कहा कि रांची मंडल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर है और डीआरएम के नेतृत्व में ये योजनाएं निश्चित रूप से रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर बेहतर समन्वय और संवाद की भी अपेक्षा की।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार: शाहरुख़ ख़ान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
कार्टून : निद्रा मंत्री
डॉ. मयंक शर्मा ने वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवा) का पदभार ग्रहण किया
प्रधानमंत्री ओली 3 से 8 अगस्त तक तुर्कमेनिस्तान की यात्रा पर
नेपाल ने अपने दो नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भारत से नए एयर रूट देने की मांग की