पूर्वी चंपारण, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के खोढा पंचायत के गम्हरिया गांव में दस वर्षीय बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी रामप्रीत पासवान की पुत्री अंतिमा कुमारी के रूप में हुई है।
घटना शनिवार की दोपहर में घटित हुई है। स्थानीय मुखिया सुमंत कुमार की सूचना पर पहुंची चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका खेलने के क्रम में घर के समीप स्थित पोखर के किनारे चली गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई और वह डूब गई। उस वक्त आसपास खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना मृतका के चाचा मुन्ना कुमार को दी।
घटना स्थल पर पहुंचने पर उसके चाचा ने देखा कि बच्ची का शव पानी के ऊपर तैर रहा है। जिसके बाद मृतका के चाचा ने बच्ची को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बच्ची के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे की जानकारी प्राप्त की। इधर खोढा पंचायत के मुखिया सुमंत कुमार ने सीओ आराधना कुमारी से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
—————
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
You may also like
ज्यादा सुंदर दिखने की चाहत में चेहरा बिगाड़ बैठीं येˈ हसीनाएं किसी के सूजे होंठ किसी का बिगड़ा माथा
धर्म और गाली: क्या कोई धर्म गाली देना सिखाता है?
15 लाख का कर्जा लेकर पत्नी को पढ़ाया रेलवे मेंˈ नौकरी लगते ही पत्नी ने बोला गेट आउट
बुरे दिन को अच्छे दिन में बदल देते हैं येˈ चमत्कारी टोटके एक बार जरूर आजमाए
धर्मगुरु अनिरुद्धाचार्य और अखिलेश यादव के बीच विवादित वार्ता