मंडी, 06 जुलाई (Udaipur Kiran) । मंडी जिला में आई आपदा में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुट गए हैं। पहले दिन से ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंडी जिला का लगातार प्रवास कर रहे हैं जहां-जहां भारी बारिश के कारण नुकसान हुआ वहां नेता प्रतिपक्ष ने स्वयं जाकर जनता का हाल-चाल जाना। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिमाचल प्रवास पर रहे जहां उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के साथ हिमाचल में आई त्रासदी के बारे में व्यापक चर्चा की।
भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने योजना व तरीके से 5000 से अधिक राशन सामग्री किट बनाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्षों की बैठक में चर्चा उसके उपरांत 171 मंडल अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाते हुए प्रदेश पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए यह संकल्प आगे बढ़ा और मात्र 48 घंटे में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 2000 से अधिक राशन सामग्री किट बनाई भी और मंडी जिला के सराज घाटी के थुनाग, गोहर, जंजैहली सहित अन्य इलाकों में राशन सामग्री किट को पहुंचा भी गया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पहुंचे बगस्याड़ जिला मंडी किया राहत सामग्री का वितरण, क्षेत्र के शरण गांव में भयंकर त्रासदी के कारण हुए जानमाल व नुकसान का जायजा लिया व पीड़ित परिवारों के सदस्यों से उनका दुःख सांझा किया। वहीं भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन शिमला में बैठ हिमाचल प्रदेश की पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उनकी टोली लगातार कॉल सेंटर के माध्यम से एक-एक सेक्टर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। भाजपा आपदा एवं त्रासदी में हमेशा सेवा करने का कार्य करती है, सेवा से सिद्धि तक का संकल्प भी प्रधानमंत्री कई बार राष्ट्रीय स्तर पर ले चुके हैं और हिमाचल प्रदेश में भी सेवा से सिद्धि के संकल्प को भाजपा का पूरा संगठन सिद्ध करने में लगा है।
हमीरपुर में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मंडी भेजी जाने वाली राहत सामग्री वहां को अगले दो दिन के भीतर हरी झंडी दिखाएंगे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगभग 12 जुलाई को हिमाचल प्रवास को रहने वाले हैं। आज से सांसद कंगना रनौत भी क्षेत्र प्रवास पर निकल चुकी है, सभी नेता जेपी नड्डा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पीएम नरेंद्र मोदी एवं मंत्री अमित शाह को पल पल की जानकारी दे रहे है। गौर तलब अमित शाह ने हिमाचलनमे सेना और हेलीकॉप्टर भी नड्डा के आग्रह पर भेजे है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
You may also like
बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए सिर्फ 1 दस्तावेज की जरूरत, हेल्पलाइन नंबर जारी
जनता की मांग है कि बैलेट पेपर से हों चुनाव : चंद्रशेखर आजाद
एमपी: उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज
हिमाचल प्रदेश: बाढ़ से हुए नुकसान पर बोले जयराम ठाकुर, केंद्र से आएगी मदद
बिहार में अपराधियों का राजद से कनेक्शन : राजू कुमार सिंह