झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत में अब लगातार सुधार हो रहा है। 81 वर्षीय वरिष्ठ नेता और जनजातीय समुदाय के मार्गदर्शक 'दिशोम गुरु' इन दिनों दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।
परिजनों ने दी जानकारीपरिजनों और पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिबू सोरेन की हालत अब स्थिर है और चिकित्सकीय देखरेख में उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों की मानें तो उन्हें जल्द ही सामान्य वार्ड में स्थानांतरित किया जा सकता है, यदि सेहत में इसी तरह सुधार होता रहा।
पार्टी कार्यकर्ताओं में राहतदिशोम गुरु की तबीयत को लेकर बीते कुछ दिनों से झारखंड में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता बनी हुई थी। उनकी तबीयत में सुधार की खबर मिलते ही झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच राहत और संतोष की लहर है। कई स्थानों पर प्रार्थना सभाएं और यज्ञ भी आयोजित किए गए हैं।
शिबू सोरेन का योगदान:-
झारखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे हैं।
-
कई बार झारखंड के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
-
आदिवासी समाज के सशक्त नेता और झामुमो के मौलिक स्तंभ माने जाते हैं।
You may also like
भारत के रिटेल एसेट सिक्योरिटाइजेशन मार्केट में वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज
निर्देशक रविकांत पेरेपु की फिल्म 'बैडएस' का नया पोस्टर जारी
गुरुदत्त के 100 साल : मेलबर्न में मनाया जाएगा भारतीय सिनेमा के लीजेंड की विरासत का जश्न!
ईसीआई के फैक्ट चेक में खुली तेजस्वी यादव के दावों की पोल
इंग्लैंड में इस भारतीय खिलाड़ी ने लिया बड़ा फैसला, अचानक खेलने से किया मना