इंटरनेट डेस्क। अब भूकंप ने फिलीपींस में तबाही मचाई है। यहां पर मंगलवार रात आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के कारण बड़ी जनहानि हुई है। इस भूकंप के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है कई लोग घायल भी हुए हैं। खबरों के अनुसार, भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।
इसके कारण यहां के दानबांतायन कस्बे में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, जहां गिरजाघर स्थित है। आपको बता दें कि इस देश में प्राकृतिक आपदा आना आम बात है। ये प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" यानी भूकंपीय भ्रंश रेखाओं के घेरे में आता है।
आपदा कार्यों से जुड़े अधिकारी रेक्स यगोट ने जानकारी दी कि बोगो में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। भूस्खलन और चट्टानों से प्रभावित एक पहाड़ी गांव में मशीनों को पहुंचाने का प्रयास जारी है। यहां पर भूकंप के कारण लोगों में दहशत पैदा हो गई है। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
IND vs WI 1st Test: पहला दिन रहा टीम इंडिया के नाम, केएल राहुल की पारी के बाद वेस्टइंडीज से सिर्फ 41 रन पीछे
भारत की नई रणनीति बन सकती है अमेरिका के लिए परेशानी का सबब, रूस की जगह ईरान और वेनेजुएला के साथ कर रहा रिश्ते मजबूत
पाकिस्तान में सेना का बिजनेस साम्राज्य, ट्रंप और असीम मुनीर के बीच खनिजों की सीक्रेट डील का खुलासा
OYO Rooms: 30 रुपए जेब में पड़े` थे, फिर बंदे ने महज 8 साल में खड़ी कर दी 75 हजार करोड़ की कंपनी
नेपाल और लद्दाख हिंसा के बाद अब आंध्र प्रदेश में समिति करेगी सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग, जानें क्या है पूरा मामला