जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा ;आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत किताबों के पढ़ाने पर रोक लगाने का फैसले पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा ;आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत किताबों के पढ़ाने पर रोक लगाने का फैसला हास्यास्पद है। यह तथ्य है कि आजादी के बाद सबसे ज्यादा सरकारें कांग्रेस की रहीं और इस देश को ऐतिहासिक ऊंचाइयों तक ले जाने का श्रेय कांग्रेस सरकारों एवं प्रधानमंत्रियों को ही मिलेगा। भाजपा सरकार इस सच्चाई को छिपा नहीं सकती।
कांग्रेस के शासन में वैज्ञानिकों ने चंद्रयान तक बनाया और इंजिनियरों ने बड़े-बड़े कारखाने, बांध, संस्थान बनाए। हमारे महान नेताओं इन्दिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने इस देश के लिए अपनी जान तक दे दी। क्या भाजपा सरकार इन तथ्यों को भी बदल सकती है?
2.50 करोड़ रुपए की किताबों को व्यर्थ करने से अच्छा है कि यदि वो एनडीए शासन के बारे में पढ़ाना चाहते हैं तो स्कूलों में उनका योगदान बताते हुए स्कूलों में अतिरिक्त पृष्ट छपवाकर भेज दें परन्तु किताबों को रद्दी बनाकर जनता के पैसे को खराब करना कैसे उचित ठहराया जा सकता है?
PC:thestatesman
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
UGC NET Result Date 2025: यूजीसी नेट का रिजल्ट कब आएगा? क्या कहता है ugcnet.nta.nic.in पर पिछले साल का ट्रेंड
महाराष्ट्र: स्कूल में पीरियड्स चेक करने के लिए लड़कियों के कपड़े उतरवाने का आरोप, दो अभियुक्त गिरफ़्तार
अमेरिकी संसद में पेश हुआ 500% टैक्स बिल! भारत-रूस दोस्ती से बढ़ा तनाव , जानिए आम भारतीयों और ट्रेड पर इसका क्या प्रभाव होगा ?
Sawan 2025: बाबा धाम कांवरिया पथ पर बिहार सरकार ने बनवाई आधुनिक टेंट सिटी, जानें सुविधाएं
बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रुपइया... WWE स्टार का पैसों के लिए पिता से धोखा, जानिए कैसे बना धनकुबेर ?