खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बुधवार से शुरू होगा। इस मैच में भारत के सबसे युवा बल्लेबाज यशस्वी जासवाल के पास अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाने का मौका होगा। 2 जुलाई से एजबेस्टन में शुरू होने वाले टेस्ट मैच में यशस्वी जासवाल के पास शाहिद अफरीदी का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।
उनके नाम टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपने टेस्ट कॅरियर में 50 छक्के केवल 46 पारियों में पूरा किए थे। वहीं भारत के युवा स्टार क्रिकेटर जायसवाल अभी तक 38 पारियों में कुल 40 छक्के लगा चुके हैं। अगर वह इस टेस्ट मैच में दस छक्के लगाने में सफल हो गए तो टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लें। जायसवाल के पास अफरीदी के इस महारिकॉर्ड को तोडऩे के लिए 7 पारियां हैं।
रोहित शर्मा ने 30 मैच की 51 पारियों में हासिल की थी ये उपलब्धि
भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 30 मैच की 51 पारियों में अपने टेस्ट कॅरियर में 50 छक्के पूरे किए थे। न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने 36 मैच और 60 पारियों में छक्कों का अर्धशतक पूरा किया था। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 45 मैच और 71 पारियों में कॅरियर में 50 छक्के लगाने में सफलता हासिल की थी। वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 53 मैचों की 74 पारियों में 50 छक्के लगाए थे। वहीं कंगारू टीम के ही सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने 45 मैचों की 75 पारी में 50 छक्के टेस्ट में लगाए थे।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Realme C71 लॉन्च होते ही वायरल! फीचर्स देख कहेंगे,इतना सस्ता कैसे?
वज़ीरिस्तान हमले में पाकिस्तान ने क्यों लिया भारत का नाम? क्या है इसकी असल समस्या
फिजी में गहराया एचआईवी संकट, संक्रमण से बच्चों की जा रही जान
मुंबई में 2025 की पहली छमाही हुआ 75,982 प्रॉपर्टी का पंजीकरण
लालू यादव ने की वंशवाद की राजनीति, तेजस्वी कर रहे मजहबी सियासत : गिरिराज सिंह