इंटरनेट डेस्क। ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का आज 88 साल की उम्र में निधन हो गया हे। वेटिकन ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से पोप के निधन की जानकारी दी है। वेटिकन ने बताया कि रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी लीडर पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है।
किडनी की बीमारी से जूझ रहे पोप फ्रांसिस हाल ही में डबल निमोनिया की गंभीर बीमारी से पीडि़त थे। कार्डिनल केविन फैरेल ने बताया कि आज सुबह 7:35 बजे रोम के बिशप फ्रांसिस का निधन हो गया। आप हम आपको पोप फ्रांसिस के जीवन से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
उनका जन्म 17 दिसंबर, 1936 को हुआ था। 1969 में जेसुइट ऑर्डर में पुजारी बनने के मौका मिला। उन्होंने इटली के बाहर 47 यात्राएं कीं थी। वहीं वह 465,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर चुके हैं। पोप फ्रांसिस के निधन पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शोक जताया है।
PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ़्तार, जानिए पूरा मामला
भारतीय पोशाक में नजर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बच्चे, नेटिजंस ने कहा 'सुपर क्यूट'
अगले दशक में चीन का कृषि उत्पादन “प्रचुर” होने की उम्मीद
पोप फ्रांसिस का निधन: नए पोप के चयन में भारत की क्या भूमिका है?
यूएई के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान