Next Story
Newszop

संविधान पर सत्ता के मठाधीशों की नजर है, उसकी आत्मा को कुचला जा रहा है: Tika Ram Jully

Send Push

जयपुर। संविधान देश की आत्मा है, यही वो दस्तावेज है जो हर नागरिक को मौलिक अधिकार, स्वतंत्रता और सम्मान देता है। ये बात नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को धोद, सीकर में आयोजित संविधान बचाओ सभा में कही है।

उन्होंने कहा कि आज उसी संविधान पर सत्ता के मठाधीशों की नजर है, उसकी आत्मा को कुचला जा रहा है, जनता के हक को छीना जा रहा है। आपको और हमें खड़ा होना होगा, लडऩा होगा, संविधान बचाने के लिए, देश बचाने के लिए। उन्होंने एक्स के माध्यम से इस संबंध में जानकारी दी है।

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि आज देश में संवैधानिक संस्थाएं दबाव में हैं, सरकार आलोचना से घबरा रही है, और असहमति को अपराध मानकर कार्रवाई कर रही है। इसलिए जरूरी है कि हम सब मिलकर संविधान की रक्षा करें और अपने अधिकारों के लिए लड़ें।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now