इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता पंकज धीर का आज 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे पंकज धीर का निधन आज सुबह 11:30 बजे हुआ। अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे पवन हंस के बगल में विले पार्ले (पश्चिम) मुंबई में किया जाएगा।
महाभारत सीरियल में कर्ण की भूमिका निभाकर अपनी पहचान बना चुके पंकज धीर के निधन की जानकारी उनके सह-कलाकार और महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले फिरोज खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
खबरो के अनुसार, अभिनेता पंकज धीर लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। इसी लंबी लड़ाई के दौरान वह आज कैंसर से जंग हार गए। धीर के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक शोक में डूब गए हैं। हालांकि बेटे निकितन धीर ने अभी तक अपने पिता के निधन को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पंकज धीर कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
RPSC RAS Result 2023: राजस्थान आरएएस रिजल्ट घोषित,अजमेर के कुशल चौधरी ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट
बिहार में कांग्रेस की स्थिति कमजोर, महत्वाकांक्षी रवैया महागठबंधन को पहुंचाएगा नुकसान : संजय निरुपम
Bhai Dooj 2025: 22 या 23 अक्टूबर कब है भाई दूज, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त
भारत के किस राज्य के लोग देते हैं सबसे ज्यादा` गाली? टॉप-10 राज्यों की लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप
उत्तर प्रदेश: बिलों के भुगतान में गड़बड़ी, डिप्टी सीएम ने वसूली के दिए आदेश