इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाल ही में दिए गए बयान अंग्रेज़ी बोलने वाले पछताएंगे पर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा कि भाजपा और आरएसएस अंग्रेजी का विरोध दिखावे के लिए करते हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने यह भी कहा कि शाह के पार्टी के नेता और मंत्रीगण अपने बच्चों को विदेशों में अंग्रेज़ी माध्यम से पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा देश की जनता यह समझती है कि जो नेता जनता से अंग्रेजी दूर रखने की बातें करते हैं, वे खुद अपने बच्चों को विदेश भेजते हैं।
जानकारी के अनुसार गहलोत ने अमित शाह के बयान को चुनौती देते हुए राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना को देशभर में रोल मॉडल बताया। इस फैसले से करीब 6.50 लाख विद्यार्थियों को अंग्रेजी शिक्षा मिलता शुरू हुई।
pc- ndtv raj