इंटरनेट डेस्क। आप भी राजस्थान में निकली कृषि विभाग भर्ती परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कृषि विभाग भर्ती परीक्षा-2024 के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने पहले 5 सितंबर को विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था, लेकिन अब उसमें संशोधन किया गया है।
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 18 और 19 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इन परीक्षाओं का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर को होगा। आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के कारणों का खुलासा नहीं किया है।
संशोधित शेड्यूल के मुताबिक कृषि विभाग भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर को सभी 13 पदों के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान का पेपर आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 3 बजे से होगी। 13 अक्टूबर को दो परीक्षाएं होंगी। सुबह 10 बजे से 11.50 बजे तक सहायक कृषि अधिकारी और दोपहर 3 बजे से 4.50 बजे तक सांख्यिकी अधिकारी की परीक्षा आयोजित होगी। 14 अक्टूबर को भी दो परीक्षाएं निर्धारित हैं।
pc- firstindia.co.in
You may also like
मैं निराश हूं! रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर छलका हरभजन सिंह का दर्द, शुभमन गिल के लिए कही ये बात
ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन ब्वॉयफ्रेंड संग हुई` फरार दूल्हा बोला-मेरी किसी भी लड़की से शादी करवाओ
क्या 'के-वीजा' भारतीयों के लिए एच-1बी वीजा का बन सकता है विकल्प?
कानपुर में मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
कब और कैसे हुई श्रीकृष्ण की मृत्यु?` जानिए वो रहस्य जिसे बहुत कम लोग जानते हैं….