इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का एक और बड़ा फैसला पलट दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्य के बड़े शहर जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो दो नगर निगम बना दिए थे। अब राज्य की भजनलाल सरकार ने दो दो नगर निगमों के स्थान पर फिर से एक एक नगर निगम कर दिए हैं।
यानी पिछले पांच साल में जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो दो नगर निगम के हिसाब से चुनाव हुए थे और दो दो महापौर थे। इस बार एक एक महापौर ही बनेंगे। राज्य सरकार ने इन तीनों शहरों में एक एक नगर निगम करने की मंजूरी दे दी है।
वर्ष 2017 से पहले जयपुर नगर निगम में 91 वार्ड थे। बाद में परिसीमन हुआ और वार्डों की संख्या बढ़ाकर 150 कर दी गई थी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नया परिसीमन करते हुए वार्डों की संख्या बढाकर 250 कर दी थी। साथ ही नगर निगम को एक के बजाय दो कर दिया। एक का नाम हैरिटेज और दूसरे का नाम ग्रेटर नगर निगम दिया गया। अब दोनों पूर्व की भांति एक हो गए हैं।
pc- ndtv raj
You may also like
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आवारा कुत्तों का आतंक... दो विदेशी कोचों पर किया घातक हमला
'आई लव मोहम्मद' बुरा नहीं, लेकिन 'सर तन से जुदा..' बर्दाश्त नहीं: पंडित धीरेंद्र शास्त्री
अयोध्या की रामलीला ने रचा नया इतिहास, 62 करोड़ दर्शकों तक पहुंची गूंज
ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे वनडे में भारत ए को 9 विकेट से हराया
आप की उम्र 15 से 35 साल` के बिच है तो ज़रूर पढ़ें ये पोस्ट वरना भविष्य में पड़ सकता है पछताना