Next Story
Newszop

Offbeat: इस चीज से बने थे शकुनि के पासे , इसलिए मानते थे उनकी बात, जानकर ही उड़ जाएंगे आपके होश

Send Push

शकुनि महाभारत के प्रमुख किरदारों में से एक थे, और वह बेहद ही चालाक और धूर्त थे। उन्होंने ही पांडवों और कौरवों के बीच युद्ध करवाने में बड़ी भूमिका निभाई। खासकर जुआ सभा में जहां उन्होंने पांडवों को हराया था।

शकुनि के पासे हमेशा उनकी सुनते थे लेकिन आखिर उनके पासे में ऐसा क्या था जिस से वे कभी नहीं हारते थे। आखिर उनके पासे किस चीज से बने थे? इसी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

एक प्रमुख पौराणिक कथा के अनुसार, शकुनि के पासे उनके पिता की हड्डियों से बने थे। गांधारी की शादी धृतराष्ट से हुई जो अंधे थे और ये बात शकुनि को नहीं पसंद थी वो नहीं चाहते थे कि ये शादी हो। इसलिए जब उनकी दूसरी शादी बात चकी तो नाराज़ धृतराष्ट्र ने गांधार पर हमला किया और उनके पूरे परिवार को बंदी बना लिया।

इस दौरान धृतराष्ट्र ने शकुनि के पिता और परिवार को जेल में भूखा-प्यासा मरने के लिए छोड़ दिया गया था। शकुनि के पिता ने अपनी मृत्यु से पहले उनसे कहा था कि मेरी हड्डियों के पासे बनवा लेना. ये हमेशा तुम्हारी बात मानेंगे। इसके बाद तुम्हे कोई भी जुए में नहीं हरा पाएगा।

यही कारण है कि ये पासे शकुनि की बात सुनते थे और वही अंक आता था जो वो चाहते हैं।. कहा जाता है कि ये पासे उनके पिता की आत्मा से जुड़े थे, जो उन्हें किसी भी जुए में जीत दिलाते थे।

Loving Newspoint? Download the app now