इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया। उन्होंने बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही अंतिम सांस ली। वे 89 साल की थीं और बीते कुछ समय से बीमार थीं। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार ने एक बयान में कहा, हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया है।
बताया जा रहा हैं कि पंकज त्रिपाठी की मां कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके साथ थे। परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और सभी से अनुरोध किया है कि वे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार बेलसंड में किया गया, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। पंकज त्रिपाठी अपनी मां के बहुत करीब थे। वह अक्सर कहते थे कि उनकी मां ने उन्हें अनुशासन, विनम्रता और दया सिखाई।
pc- etv bharat
You may also like

Sofia Ansari Sexy Video : सोफिया अंसारी का सेक्सी वीडियो वायरल, हाफ न्यूड लुक देख पागल हुए फैंस

पहली तीन तिमाहियों में 79 खरब युआन तक पहुंचा चीन का समुद्री सकल घरेलू उत्पाद

Human Body Parts Parcel : ऑनलाइन मंगाई दवा, लेकिन बॉक्स में मिले दो कटे हाथ और उंगलियां

PAK vs SA 1st ODI: फैसलाबाद में चमके क्विंटन डी कॉक, साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दिया 264 रनों का लक्ष्य

फुटबॉल: भारत अंडर-23 पुरुष टीम थाईलैंड के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगी





