Next Story
Newszop

Garud Puran: ये 5 गलतियां करने से कम होती है व्यक्ति की उम्र! कहीं आप भी तो नहीं करते...

Send Push

PC: india

गरुड़ पुराण के अनुसार, मनुष्य की आयु सिर्फ भाग्य और शरीर से नहीं, बल्कि उसके कर्मों और व्यवहार से भी निर्धारित होती है। गरुड़ पुराण के अनुसार कुछ ऐसे कर्म निर्धारित हैं जिन्हे करने से व्यक्ति की उम्र कम होती है और हम आपको उन्ही के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।


गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति बिना किसी कारण के हिंसा करता है या किसी को शारीरिक पीड़ा देता है तो इस से उस व्यक्ति को पाप का भागीदार बनना पड़ता है और इस से उम्र भी कम होती है।

हमें बचपन से भोजन का आदर करना सिखाया जाता है। यदि कोई व्यक्ति भोजन का अपमान करता है और अन्न की बर्बादी करता है, तो उस व्यक्ति की अकाल मृत्यु के योग बनते हैं।

कभी भूल कर भी दूसरों की निंदा नहीं करनी चाहिए। अगर कोई किसी की निंदा करता है और पीठ पीछे बुराई करता है तो इस से आत्मा पर पाप चढ़ता है।

इसके अलावा नशा, तामसिक आहार और असंयमित जीवनशैली शरीर की आयु और शक्ति को घटाती है।

दूसरों की मेहनत का हक मारना गरुड़ पुराण में घातक कर्म बताया गया है। ऐसा करने से व्यक्ति की उम्र कम होती है।

Loving Newspoint? Download the app now