इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। मानसून सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार रहा। दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद जैसे ही कार्यवाही आगे बढ़ी, कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस सदस्य सदन में “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाने लगे और हाथों में तख्तियां लहराकर विरोध जताया।
स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को शांत रहने की अपील की, लेकिन हंगामा थमता नहीं दिखा। नाराज स्पीकर ने चेतावनी देते हुए कहा कि “सदन की गरिमा रखिए। यह कोई चौराहा या बाजार नहीं है, यहां ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं होंगी।” उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसे शब्दों का प्रयोग उचित नहीं है और जिम्मेदार विपक्ष को अपनी भूमिका समझनी चाहिए।
इसी बीच भाजपा विधायक भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने जवाब में सदन में “गालीबाज राहुल गांधी” के नारे लगाने शुरू कर दिए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्पीकर को भाजपा विधायकों को भी टोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि सदन चलाना है, आप तो ऐसा मत कीजिए। हंगामे के बीच कार्यवाही को पहले दिन ही बुधवार तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
pc- patrika news
You may also like
ये` हैं भारत की 8 सबसे कठिन धार्मिक यात्राएं जहां रास्ता मौत का भी हो सकता है लेकिन नहीं रुकती श्रद्धा
पाना चाहते है मोती जैसे चमचमाते दांत तो त्याग दे इन चीज़ों को
यहां` स्पर्म डोनर लड़के बन रहे लखपति कमाई के लिए करते हैं ऐसा काम! इंडिया में मिलते हैं कितने पैसे?
GDA ऑफिस का गेट तोड़कर ट्रैक्टर लेकर घुसे किसान, गार्ड घायल, 5 घंटे बंधक रहे अधिकारी, कर्मचारी
नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन 2025 के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई