इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए बीते तीन साल में पहली बार दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच शांति वार्ता हुई। वैसे यह वार्ता युद्ध को रोकने के लिए हुई थी, लेकिन बात और बिगड़ गई, यह वार्ता दो घंटे से भी कम समय में ही खत्म हो गई। दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर कोई सहमति नहीं बन पाई।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वहीं रूस और यूक्रेन के रुख ने टेंशन जरूर बढ़ा दी है। रूस युद्धविराम पर बात करने को तैयार नहीं है। वहीं यूक्रेन का कहना है कि बिना दोनों तरफ से बंदूकों के शांत हुए शांति की बात भी नहीं की जा सकती है।
बता दें कि तुर्किए में होने वाली इस शांति वार्ता में पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शामिल होने वाले थे। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी वार्ता में शामिल होने के संकेत दिए थे। हालांकि ऐन वक्त पर पुतिन और ट्रंप दोनों ही पीछे हट गए। ऐसे में वार्ता दोनों देशों के सीनियर अधिकारियों के बीच ही सिमटकर रह गई।
pc- hindustan
You may also like
CM भजनलाल की सुरक्षा में बीकानेर में दूसरी बार चूक! काफिले में घुसे युवक लगाए नारे, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ 4 दिन की लड़ाई, आखिर इस जंग में भारत को क्या मिला? समझिए पूरी ABCD
ग़ज़ा के मुद्दे पर यूएन चीफ़ ने अरब देशों के नेताओं से की ये अपील
ट्रंप ने एपल से कहा भारत छोड़ो लेकिन क्या अपने पैर जमा चुकी कंपनी ऐसा कर पायेगी?
जसप्रीत बुमराह ने डीसी के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में जड़े बड़े-बड़े शॉट्स, यहां देखें वीडियो