इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव में एक बार फिर दोनों देश शांति वार्ता की तैयारी कर कर रहें है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूक्रेन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह सोमवार को इस्तांबुल में रूस के साथ सीधी शांति वार्ता फिर से शुरू करने को तैयार है। यह जानकारी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार आंद्रेई यरमक ने दी।
खबरों के अनुसार उन्होंने कहा कि बातचीत से पहले रूस को अपनी शांति प्रस्ताव से जुड़ा मसौदा यूक्रेन को देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम रचनात्मक बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन जरूरी है कि रूस अपनी स्थिति स्पष्ट करे।
बता दें कि यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगी लंबे समय से रूस पर शांति वार्ता में देरी करने का आरोप लगाते आ रहे हैं, जबकि रूस युद्ध में अपनी सेना की बढ़त लेने की कोशिश करता दिख रहा है। अमेरिका समेत पश्चिमी देश रूस से बिना शर्त युद्धविराम की मांग कर रहे हैं, जिसे यूक्रेन ने स्वीकार किया है।
pc- navbharat
You may also like
अमित शाह का बंगाल दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं को बूस्ट करने वाला : अर्जुन सिंह
पीकेएल 12 ऑक्शन : पहले दिन 10 करोड़पति के बाद दूसरे दिन अनिल मोहन ने रचा इतिहास
Rising COVID-19 cases in India : केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित
जामुन: स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फल और इसके अद्भुत फायदे
हाई ब्लड प्रेशर: जानें इसके कारण और उपचार के उपाय