Next Story
Newszop

Video: झरने के पास शादी के लिए गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा था युवक! तभी फिसलकर जा गिरा बहते पानी में, होश उड़ा देगा वीडियो

Send Push

इन दिनों एक वीडियो बेहद ही वायरल हो रहा है जिसमे एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ झरने पर गया था। वह रिंग के साथ उसे प्रपोज करने वाला था लेकिन उसके साथ ऐसा होगा उसने सोचा नहीं होगा। वह एक हादसे का शिकार हो गया। युवक फिसलकर झरने में गिर गया। उसकी गर्लफ्रेंड मूकदर्शक बनी देखती रही। हाल ही में ऐसी ही एक घटना का वीडियो सामने आया है।

वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना कहां और कब हुई। वायरल वीडियो में एक युवती झरने के किनारे ऊंची चट्टान पर खड़ी दिखाई दे रही है। अचानक युवती के पीछे से एक युवक आता है। वह जेब में हाथ डालता है और अंगूठी निकालता है। यह देखकर युवती खुशी से लगभग रो पड़ती है। वह दोनों हाथों से अपना चेहरा ढक लेती है। तभी एक हादसा होता है। युवक चट्टान पर फिसल जाता है। वह झरने में गिर जाता है। युवक मदद के लिए चिल्लाता है, लेकिन हैरान गर्लफ्रेंड मूकदर्शक बनी रहती है। हालांकि बताया जा रहा है कि युवक पानी में गिरने के बाद घायल नहीं हुआ है।

वायरल वीडियो को 'मार्च' नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं। लाइक और कमेंट की बाढ़ आ गई है। वीडियो देखने के बाद कई नेटिजन ने मजेदार कमेंट किए हैं। कई लोगों ने युवक के प्रति अपनी संवेदना भी जताई है। एक नेटिजन ने लिखा, "यह भगवान का संकेत है। बहुत सारा पैसा बर्बाद होने से पहले ही युवक बच गया।" दूसरे ने लिखा, "साफ है कि प्रेमी उससे प्यार नहीं करता। वरना कम से कम एक बार उसे पकड़ने की कोशिश तो करती।" एक अन्य ने लिखा, "भाई, शादी मत करना। प्रकृति भी चेतावनी दे रही है। संकेत को समझने की कोशिश करो।"

Loving Newspoint? Download the app now