नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे लीड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के उप कप्तान ऋषभ पंत ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत का यह 7वां टेस्ट शतक है जिसमें से इंग्लैंड के खिलाफ चौथा है। वहीं इंग्लैंड की धरती पर पंत का यह तीसरा शतक है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 6 टेस्ट शतक लगाए थे। जबकि ऋधिमान साहा के नाम 3 टेस्ट शतक हैं।
WHAT A KNOCK, WHAT A CELEBRATION! 💪💯
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 21, 2025
2018, 2021 & now 2025 - 𝙍𝙄𝙎𝙃𝘼𝘽𝙃-𝙋𝘼𝙉𝙏𝙄 continues on the English soil! 💪
👉 7th Test century
👉 4th vs ENG in Tests
👉 3rd in ENG in Tests#ENGvIND 1st Test, Day 2 | Streaming LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/PLSZ49Mrj4… pic.twitter.com/MUySzy7Jr8
ऋषभ पंत ने अपना शतक पूरा करने के लिए 146 गेंदों का सामना किया, इसमें उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के भी निकले। आज की पारी में पंत ने कुल 178 गेंदों में 12 चौके और 6 छक्कों की बदौलत 134 रन बनाए। पंत ने शानदार छक्का लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। शतक के बाद पंत ने जिस प्रकार से अपनी खुशी जाहिर की उसकी भी काफी चर्चा हो रही है। शतक के बाद पंत ने पहले अपना हेल्मेट उतारा फिर ग्लब्स उतारे और मैदान पर हवा में गुलाटी मारी। जिसे देखकर दर्शक जोरदार तालियां बजाने लगे। पंत का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं।
पंत के शतक के बाद उनके साथ क्रीज पर मौजूद कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी। हालांकि कप्तान शुभमन गिल 150 बनाने से चूक गए। गिल ने 227 गेंदों का सामना करते हुए 147 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि दूसरे दिन गिल के आउट होने के बाद चार विकेट जल्दी जल्दी गिर गए। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 457 रन हो गया है। रनों के लिहाज से भारत की स्थिति फिलहाल मजबूत मानी जा रही है।
The post India vs England Leeds Test Day 2 : ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में शतक जड़कर रच दिया इतिहास, महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, मैदान पर अलग अंदाज में जताई खुशी appeared first on News Room Post.
You may also like
अनाया बांगर ने बीसीसीआई और आईसीसी से की अपील, ट्रांस महिलाओं के लिए रखी ये मांग
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे ट्रकों का भंडाफोड़, एफआईआर
विमान दुर्घटना: अब तक कुल 247 मृतकों के डीएनए सैंपल हुए मैच, 232 शव परिजनों को सौंपे गए
जीतनराम मांझी सीएम नीतीश कुमार के फैसले से नाखुश, पेंशन राशि ज्यादा बढ़ाने की मांग की
पाकिस्तान के सात जिलों के सीवेज नमूनों में पोलियो वायरस