Next Story
Newszop

Bedroom में ऐसे रखें मनी प्लांट, आर्थिक समृद्धि के साथ रिश्तों में भी आएगी मजबूती

Send Push

Bedroom में ऐसे रखें मनी प्लांट, आर्थिक समृद्धि के साथ रिश्तों में भी आएगी मजबूती

News India live, Digital Desk: मनी प्लांट (Money Plant) घर में सुख-समृद्धि लाने वाला पौधा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे सही दिशा और नियमों का पालन करते हुए लगाने से आर्थिक उन्नति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर आप भी अपने बेडरूम में मनी प्लांट रखने की सोच रहे हैं, तो इसके सही तरीके और फायदे जरूर जान लें।

क्या बेडरूम में मनी प्लांट रखना ठीक है?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेडरूम में मनी प्लांट रखा जा सकता है, लेकिन इसे रखने की दिशा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। सही दिशा में रखा मनी प्लांट न सिर्फ आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाता है, बल्कि दांपत्य जीवन और अन्य रिश्तों में भी मजबूती पैदा करता है।

बेडरूम में मनी प्लांट रखने की सही दिशा

मनी प्लांट को घर में रखने की सबसे अच्छी दिशा दक्षिण-पूर्व (South-East) मानी गई है, क्योंकि ये दिशा देवी लक्ष्मी और अग्नि देवता की होती है। बेडरूम में इस दिशा में रखा गया मनी प्लांट विशेष रूप से लाभकारी और शुभ माना जाता है।

किस दिन लगाएं मनी प्लांट?

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट लगाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ होता है। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है, इसलिए इस दिन लगाए गए पौधे से आर्थिक लाभ और सुख-समृद्धि की संभावना बढ़ जाती है।

गमले का चुनाव कैसा करें?

मनी प्लांट को मिट्टी या कांच के गमले में लगाना श्रेष्ठ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और यह पौधा ठीक से विकसित होता है।

Loving Newspoint? Download the app now