'बिग बॉस 17' के अलावा 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आईं मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को मुंबई में निधन हो गया था, जिससे एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गईं। पिता को अंतिम विदाई देते वक्त वह बदहवास दिखीं और फूट-फूटकर रो रही थीं। अब 19 जून को मन्नारा के पिता के लिए एक प्रेयर मीट रखी गई, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के सितारे पहुंचे। यह प्रेयर मीट एक गुरुद्वारे में रखी गई थी, जिसमें अभिषेक कुमार और सुदेश लहरी भी पहुंचे।
सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें अभिषेक कुमार, सुदेश लहरी, सारा अरफीन खान और खानजादी मन्नारा के पिता की प्रेयर मीट में जाते दिखाई दिए। अभिषेक और सुदेश लहरी ने किसी पपाराजी से बात नहीं की, और वो सीधे मन्नारा चोपड़ा के पास पहुंचे। उन्होंने एक्ट्रेस को हिम्मत दी और उनके पिता को श्रद्धांजलि दी।
वहीं, मन्नारा चोपड़ा बुरी तरह टूट गईं। वह पिता की तस्वीर को सीने से चिपकाए गुरुद्वारे में पहुंचीं। तेज बारिश हो रही थी। साथ में बहन मिताली और परिवार के अन्य लोग भी नजर आए। इस मुश्किल वक्त में मन्नारा को फैंस और यूजर्स भी ढांढस बंधा रहे हैं।
मन्नारा के पिता रमन राय हांडा दिल्ली हाई कोर्ट में एक वकील थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। इस कारण उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था। एक्ट्रेस को जैसे ही पिता के निधन की खबर मिली, वह तुरंत मुंबई पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मन्नारा के साथ बहन मिताली भी नजर आई थी।
प्रियंका चोपड़ा ने भी जताया था शोक, लगते थे फूफा
मन्नारा के पिता के निधन की खबर सुनकर प्रियंका चोपड़ा को भी झटका लगा। वह उनके फूफा जी थे। प्रियंका ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। रमन अंकल (फूफाजी) रेस्ट इन पीस। ओम शांति।'

पिता की तस्वीर सीने से लगाए पहुंचीं मन्नारा चोपड़ा

You may also like
जसप्रीत बुमराह की नो बॉल टीम इंडिया पर न पड़ जाए भारी, आखिरी ओवर में गंवाया अहम मौका
ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका ने गिराए बम, ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन
राशिफल : 22 जून, 2025
अरें ये क्या... आपसी विवाद के बाद दांतों से काटकर अलग कर दी पत्नी की नाक, महिला की हालत देख डॉक्टर्स के भी निकल आए आंसू
ग्रहों की चाल बिगाड़ सकती है इन 5 राशियों का दिन, वीडियो राशिफल में जानिए 22 जून को किन्हें रहना होगा बेहद सतर्क