Next Story
Newszop

आखिर क्यों राजस्थान के करनी माता मंदिर में पूजा जाता है चूहों को, भक्तों को खिलाया जाता है उनका झूठा प्रसाद

Send Push
पीएम मोदी कल राजस्थान के बीकानेर जिले में मौजूद करनी माता मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। एक ऐसा मंदिर जो पूरे देशभर को हैरान कर देता है। जी हां, राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक गांव में स्थित ये मंदिर अपने अनोखी चीज के लिए मशहूर है और वो कुछ और नहीं बल्कि यहां के हजारों चूहें हैं, जो माता के मंदिर में ही रहते हैं। यहां आने वाला भक्त बस यही देखकर हैरान रह जाता है कि क्या इन चूहों से किसी को दिक्कत नहीं होती या किसी को बीमारी नहीं होती। बता दें, यही वो मंदिर है, जहां चूहों का खाया प्रसाद दिया जाता है, वहीं यहां चूहों का स्पर्श किया हुआ पानी बीमार लोगों को पिलाया जाता है। चलिए जानते हैं इस मंदिर के बारे में।
कौन हैं करनी माता जिन्हें पूजा जाता है image

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, करणी माता को देवी दुर्गा का अवतार मानते हैं, वो एक लोकप्रिय महिला संत थीं जिन्होंने 14वीं शताब्दी में इस जगह पर अपना जीवन बिताया था। वे अपनी दिव्य शक्तियों और चमत्कारिक चीजों के फेमस थीं। कहते हैं, उन्होंने कई साल तक तपस्या और सेवा का जीवन भी जिया।

यहां के लोगों के मुताबिक, करनी माता के वंशज ही मृत्यु के बाद चूहों का रूप लेते हैं और मंदिर में माता के साथ निवास करते हैं। उनके निधन के बाद भक्तों ने उनकी मूर्ती स्थापित की और वहां मंदिर बनवा दिया। आज देशभर के लोग यहां माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।


हजारों की संख्या में रहते हैं यहां चूहे image

ये मंदिर दुनिया में अपने में ही काफी अनोखा है, यहां हजारों की संख्या में चूहे रहते हैं और लोग इन्हें प्रसाद भी खिलाते हैं, पूजा भी करते हैं। माना जाता है, चूहे करनी माता के सौतेले बेटे और उनके वंशज का पुनर्जन्म हैं। इन्हें यहां ‘’काबा’’ भी कहते हैं और इन्हें यहां कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता। मंदिर में अगर कोई सफेद चूहा दिख जाता है, उसे बेहद शुभ मानते हैं और कहते हैं माता उन्हें खास आशीर्वाद देती हैं।


चूहा का झूठा प्रसाद मिलता है यहां image

मंदिर के पुजारियों के मुताबिक, चूहे यहां किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते। यहां तक कि अगर कोई बीमार भी आता है, तो कहते हैं उसे चूहों का छुआ पानी पिलाया जाता है। उनका मानना है, ये चूहे कोई सामान्य चूहे नहीं हैं, बल्कि देवी का आशीर्वाद हैं। मंदिर में चूहों की संख्या हजारों में है, लेकिन कोई आंकड़ा भी नहीं है। मंदिर में देवी को चढ़ाया जाने वाला भोजन चूहों को खिलाते हैं और फिर उसी झूठे प्रसाद को भक्तों में बांट दिया जाता है। भक्त इस प्रसाद का सेवन बड़े ही भक्ति भाव से करते हैं।


करनी माता मंदिर का क्या है इतिहास image

करनी माता मंदिर के इतिहास को लेकर कोई सटीक प्रमाण नहीं है, कई कहानियां मंदिर को लेकर कहीं जाती हैं। जिसमें से एक है इसे राजा जय सिंह ने बनवाया था, वहीं, मंदिर का अभी जो रूप है, उसे बनाने का श्रेय महाराजा गंगा सिंह को जाता है। जिन्होंने मंदिर का निर्माण राजपूत शैली में लगभग 15 से 20वीं सदी में करवाया था। मंदिर में संगमरमर की नक्काशी देखी जा सकती है और यहां चांदी के दरवाजे भी लगाए गए हैं। ऐसा लोगों द्वारा बताया जाता है कि 1595 की चैत्र शुक्ल नवमी गुरुवार को करणी माता यहां ज्योर्तिलीन हुई थीं। तभी से यहां करनी माता की पूजा की जा रही है।


मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय image

साल में दो बार चैत्र और शारदीय नवरात्रि के समय आप यहां आ सकते हैं। तब भारी संख्या में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। बता दें, श्रद्धालुओं के रुकने के लिए मंदिर के पास कई धर्मशालाएं भी हैं।


कैसे पहुंच सकते हैं करनी माता मंदिर image

मंदिर तक जाने के लिए बीकानेर से बस, जीप और टैक्सियां आसानी से मिल जाती हैं। बीकानेर-जोधपुर रेल मार्ग पर मौजूद देशनोक रेलवे स्टेशन मंदिर के पास ही पड़ता है, आप यहां से टैक्सी वगैराह लेकर आ सकते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now