गूगल में काम करने वाले AI के दिग्गज नोम शेजीर कंपनी के लिए सिरदर्द बन गए हैं। जिस शजीर को वापस लाने के लिए कंपनी ने 2.7 अरब डॉलर खर्च की थे, अब वही कंपनी के लिए टेंशन खड़ी कर चुके हैं। हैरानी की बात ये है कि इस मामले में एलन मस्क भी कूद पड़े हैं। दरअसल, नोम शजीर की यह गूगल में दूसरी पारी है। साल 2024 में गूगल ने कैरेक्टर AI से लाइसेंस डील की। इस डील में नोम शेजीर और उनके साथी डेनियल डी फ्रेटास गूगल में वापस आए। कुछ रिसर्च टीम के लोग भी आए। गूगल ने इस डील के लिए 2.7 अरब डॉलर दिए। नोम की वापसी से जेमिनी मॉडल को बहुत फायदा हुआ। वे जेमिनी को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।
जब गूगल से हो गए थे नाराजइससे पहले नोम शजीर साल 2000 में गूगल कंपनी में शामिल हुए थे। वे गूगल ब्रेन टीम का हिस्सा थे। उन्होंने एक मशहूर पेपर लिखा था जिसका नाम 'अटेंशन इज ऑल यू नीड' रखा था। इस पेपर ने ट्रांसफॉर्मर मॉडल शुरू किया। यही मॉडल आज के लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स में इस्तेमाल होता है। गूगल में रहते हुए उन्होंने मीना नाम का चैटबॉट बनाया। लेकिन कंपनी ने इसे रिलीज नहीं किया, इसलिए वे गूगल छोड़कर चले गए।
कैरेक्टर एआई की शुरुआतसाल 2021 में नोम ने कैरेक्टर एआई नाम की कंपनी शुरू की। यह कंपनी यूजर्स को मशहूर लोगों या काल्पनिक किरदारों के एआई अवतार से बात करने देती है। यह बहुत लोकप्रिय हुई। साल 2022 में चैटजीपीटी आने के बाद एआई की रेस तेज हो गई। गूगल ने भी अपना बार्ड चैटबॉट निकाला, जो बाद में जेमिनी बना।
नोम के कारण क्या विवाद छिड़ा?लाइवमिंट की रिपोर्ट बताती है कि नोम की वापसी के बाद कंपनी में तनाव बढ़ गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोम ने कंपनी के अंदरूनी फोरम में कुछ बातें लिखीं। ये बातें जेंडर और ट्रांसजेंडर मुद्दों पर थीं। इससे उनके साथी नाराज हो गए। गूगल को उन्हें चुप कराना पड़ा। नोम ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि इंसानों में जेंडर नाम की कोई चीज होती है। मुझे नहीं लगता कि भगवान लोगों को गलत शरीर में डालता है। आपको अपनी मान्यताएं रखने का हक है। मैं उन्हें नहीं मानता। ये बातें कंपनी के उन कर्मचारियों को बुरी लगीं जो ट्रांसजेंडर और नॉन-बाइनरी साथियों का सपोर्ट करते हैं।
मस्क ने और बढ़ाई टेंशनगूगल ने नोम की इन टिप्पणियों को सेंसर कर दिया। कंपनी नहीं चाहती कि ऐसे विवाद बाहर आएं। नोम जेमिनी को मजबूत बनाने में मदद कर रहे हैं, लेकिन उनकी बातें कंपनी की नीतियों से मेल नहीं खातीं। इससे अंदरूनी झगड़े बढ़ गए हैं। हालांकि xAi के मालिक एलन मस्क ने नोम का साथ दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि नोम सही हैं। मस्क की इस बात से गूगल की टेंशन और बढ़ गई।

You may also like

बाबा बागेश्वर...सभी पकड़े गए आतंकवादी मुसलमान क्यों, गिरिराज सिंह के बयान पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, पूछे तीन सवाल

एटीपी फाइनल्स : ज्वेरेव की शानदार शरुआत, शेल्टन के खिलाफ जीता मुकाबला

प्रणित मोरे ने अभिषेक बजाज को क्यों नहीं बचाया? अशनूर से दोस्ती, वैल्यूज छोड़िए, कहीं असल वजह ये तो नहीं!

Iran's MP Controversial Statement On Severe Water Crisis : ईरान में भयंकर जल संकट, सांसद मोहसिन अराकी ने बारिश न होने के लिए महिलाओं को ठहराया जिम्मेदार

जाैनपुर : मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त पुलिस की गाेली से घायल