मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई के मदनपुरा इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां फानूसवाला बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह जाने से कई लोगों के दबने की आशंका है। सहायक संभागीय अग्निशमन अधिकारी वी.एन. सांगले ने बताया कि 1 बजे कंट्रोल रूम को बिल्डिंग गिरने का कॉल मिला। तुरंत हमारी टीम मौके पर पहुंची। ऊपर के 2 कमरे खाली थे। नीचे काम करने वाले 2 मजदूरों को चोट आई है। एक महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
#WATCH मुंबई: मदनपुरा इलाके में स्थित फानूसवाला बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह जाने की घटना सामने आई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। pic.twitter.com/HtunJwOq2k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
You may also like

हवा में शिकार: बाघिन P-141 ने उछलते चीतल को छलांग लगाकर दबोचा, पर्यटकों ने कहा- ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा

क्या खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव करेंगी चुनावी मैदान में धमाल? जानें पूरी कहानी!

उज्जैनः मामूली विवाद पर बदमाशों ने युवक को मारी तलवार

हंगरी में शांति रैली: 1956 की क्रांति को याद करने का जश्न

कौन हैं 'ठुमरी की रानी' गिरिजा देवी? जानें उनके संगीत सफर की अनकही बातें




