अगली ख़बर
Newszop

Bihar Chunav 2025: क्या सुपौल में NDA का 'ऑलआउट' जलवा बरकार रहेगा? 2025 में कई नए प्लेयर की एंट्री

Send Push
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा फेज एनडीए के लिए काफी प्रतिष्ठा वाला बन गया है। दरअसल, ये फेज उत्तर बिहार में जीत के समीकरण को आगे बढ़ाने को लेकर तो है ही, सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा सुपौल से जुड़ा है। स्थिति ये है कि यहां राजग के रणनीतिकारों ने एक बार फिर महागठबंधन को सुपौल जिले में जीरो पर आउट करने की कवायद में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। 2020 चुनाव में सुपौल में जदयू ने चार और भाजपा ने सीट जीती थी। चलिए जानते हैं कि पिछले चुनाव से बेहतर परिणाम के लिए किसने क्या रणनीतिक बदलाव किया।


'ऑलआउट' जलवा बरकार रहेगा?
  • निर्मली विधानसभा
2020 के चुनाव में जदयू के अनिरुद्ध यादव ने राजद के यदुवंश यादव को 43922 मतों के अंतर से हराया था। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में इस बार जदयू ने तो अपने विधायक अनिरुद्ध यादव को ही मैदान में उतारा लेकिन इस बार राजद ने यदुवंश यादव के बदले बैद्यनाथ मेहता यानि कुशवाहा को चुनावी जुंग में बाजी पलटने के लिए उतारा है। देखना होगा कि राजद के बदले सामजिक समीकरण का लाभ मिलता है या फिर हार का सामना करना पड़ता है।
  • पिपरा विधानसभा
यहां पर 2020 के चुनाव में जदयू के रामविलास कामत ने राजद के विश्वमोहन कुमार को 19245 मतों से परास्त किया था। वर्ष 2025 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने जदयू के रामविलस कामत को हराने की जिम्मेवारी सीपीएम को सौंप दी है। सीपीएम ने ये जिम्मेदारी राजमंगल प्रसाद को दी है। अब इस बदली रणनीति का असर किसके पक्ष में होगा, इसे परखा जाना है।
  • सुपौल विधानसभा
नीतीश सरकार के लिए सुपौल सीट प्रतिष्ठा की सीट बन गई है। ये सीट नितीश कैबिनेट के सीनियर मंत्री विजेंद्र यादव का है। 2020 के विधानसभा चुनाव में विजेंद्र यादव ने कांग्रेस के मिनतुल्लाह रहमानी को 28 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। 2025 विधानसभा की चुनाव में भी पुराने योद्धा ही मैदान में डटे हैं। इस बार महागठबंधन के उम्मीदवार को मल्लाह के मत का सहारा है।
  • त्रिवेणीगंज विधानसभा
2020 की जंग में जदयू की वीणा भारती ने राजद के संतोष कुमार को 6388 मतों से त्रिवेणीगंज में परास्त किया था। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में राजग ने उम्मीदवार बदल कर सोनम रानी सरदार को मौका दिया है। उधर, राजद ने अपने पुराने महारथी संतोष कुमार पर भरोसा जताया है।
  • छातापुर विधानसभा
छातापुर विधानसभा के सीटिंग विधायक बीजेपी के नीरज सिंह 'बबलू' हैं। वर्ष 2020 में भाजपा के सीटिंग विधायक नीरज बबलू ने राजद के विपिन कुमार सिंह को 20635 मतों से हराया था। इस बार 2025 के चुनाव में दोनों गठबंधन ने अपने पुराने उम्मीदवारों को चुनावी जंग में उतारा है। अब देखना ये है कि भाजपा जीत को बरकरार रखती है या राजद पिछले चुनाव में मिली हार का बदला लेती है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें