शादाब रिजवी, बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के के मंडावर थाना क्षेत्र के मोडिया गांव में रविवार को मां ने अपने सात साल बेटे ने जहरीले पदार्थ देकर भी खुद भी सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच कर रही है।
बिजनौर पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह की है। लक्ष्मी (25) पत्नी मोनू ने अपने सात वर्षीय बेटे वासु को जहरीले पदार्थ देकर खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस को शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे गृह क्लेश की आशंका है। पुलिस को पता चला है कि महिला के पति मोनू की आठ महीने पहले पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी।
लक्ष्मी अपने सास-ससुर और तीन बच्चों दो लड़के और एक लड़की के साथ रह रही थी। मंडावर थाना अध्यक्ष सुमित राठी का कहना है कि घरेलू कलह के कारण महिला ने बेटे संग जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।

You may also like

पाकिस्तान समाधान नहीं चाहता, अफगानिस्तान पर हमला कर कामयाब नहीं होगा... तालिबान ने खूब लताड़ा

हम लोगों को अपने शहर में प्रदूषण के खिलाफ.... इंडिया गेट पर युवाओं ने चीख-चीख कर बताई हकीकत, देखें वीडियो

भारत-अंगोला संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और जोआओ लौरेंको की मुलाकात में कई समझौते

हिमाचल प्रदेश: भाजपा विधायक हंसराज के घर पहुंची पुलिस, फोन भी बंद; पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया है केस

पहिया निकलने से पलटा ट्रैक्टर, बहन की शादी का सामान लेने जा रहे दो भाइयों की हुई मौत