आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना सिकंदारा के शास्त्रीपुरम स्थित एक होटल के वॉशरूम से युवती ने छलांग लगा दी। ये हादसा तब हुआ जब पुलिस ने उस होटल में छापा मारा था। बदनामी और पुलिस के पकड़े जाने के डर से युवती ने होटल से छलांग लगाई थी। घायल अवस्था में मिली युवती को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह मामला मंगलवार दोपहर का है। शास्त्री पुरम स्थित आरवी काम्पलेक्स में होटल हेवन संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो युवती घायल अवस्था में थी। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जब होटल में जांच की तो पांच कमरे बने थे। जिनमें से एक कमरा सजा हुआ था। उसमें हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ था। बाकी अन्य कमरे भी पुलिस को अस्त व्यस्त हालत में मिले थे।
अंदर से बंद मिला था वॉशरूम
एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और होटल की जांच की तो उसमें एक कमरे का वॉशरूम अंदर से बंद मिला था। ये वही कमरा था। जिसकी छत से युवती कूदी थी। पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया है।
जानकारी मिल रही है कि इस होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती थीं। आसपास के लोगों ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

You may also like

वांग यी ने कजाकिस्तान के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की

वैक्सीन का ऑटिज्म से रिश्ता नहीं, पूर्वाग्रह और अंधविश्वास दावे को दे रहे हवा: विशेषज्ञ

अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म '21' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें क्या है खास!

जब समंदर उफन रहे हों तो... वैश्विक तनाव-व्यापार में रुकावटें, मैरीटाइम लीडर्स कॉनक्लेव में क्या बोले पीएम मोदी?

BAN vs WI 2nd T20I: एलिक अथानाज़ और शाई होप ने ठोके अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को दिया 150 रन का लक्ष्य