Next Story
Newszop

आज का राशिफल 23 अगस्त 2025 : मिथुन, सिंह और मकर राशि वालों को मिल रहा है आज शुभ योग से लाभ, जानें आपके सितारे आज क्या कहते हैं

Send Push
Aaj Ka Rashifal 23 August 2025 : 23 अगस्त दिन शनिवार आज ग्रह गोचर का आकलन करने से मालूम होता है कि आज ग्रहों के राज सूर्य और चंद्रमा की युति केतु के साथ सिंह राशि में रहने वाली है। ऐसे में आज इन तीनों ग्रहों का त्रिग्रह योग बनेगा। जबकि कर्क राशि में आज बुध और शुक्र के बीच युति संबंध होने से द्विग्रह योग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि, महत्वाकांक्षा एवं प्रभाव में वृद्धि होगी image

मेष राशि से आज पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर होना शुभ फलदायी होगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा साथ ही आपकी महत्वाकांक्षा में भी आज वृद्धि होगी। आपको आज घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज बातचीत से स्थिति को सामान्य बनाने में सफलता मिलेगी। घर परिवार में आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने का भी आनंद रहेगा। किसी वजह से यात्रा का भी आज संयोग बन रहा है। लव लाइफ के मामले में आज आज आप साहसिक फैसला ले सकते हैं।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।


वृषभ राशि,भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत करने का प्रयास करें image

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा राशि स्वामी शुक्र और बुध की युति से आपको फायदा मिलेगा। लेकिन राशि से चौथे भाव में चंद्रमा के केतु से पीड़ित होने से भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे, खर्च में भी आज वृद्धि होगी। सामाजिक मामले में आज संभव हो तो दूरी बनाए रखें और अपने काम से काम रहें। कोई आपकी बातो से आपको अहंकारी समझकर आपके प्रति गलत धारणा बना सकता है। लव लाइफ में आज आपको वाणी पर संयम रखना चाहिए।


आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जप करं।


मिथुन राशि, भाग्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा image

मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक और शुभ रहेगा। आपको आज परिवार के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। कोई चाहत जो आपकी काफी समय से अधूरी थी आज वह पूरी हो सकती है। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। पूर्व में चोट लगी है तो परेशानी बढ़ सकती है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।


कर्क राशि, महिला सहकर्मियों और संबंधियों से आज सहयोग मिलेगा image

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा आज सूर्य और केतु के साथ सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं जबकि कर्क राशि में शुक्र और बुध की युति बनी हुई है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज दिन को संयमित होकर बिताना चाहिए और बड़े आर्थिक फैसले से सोच समझकर फैसला लेना चाहिए। सेहत मामले में दिन नरम गरम रहेगा। आपको आज खानपान के मामले में संयम रखना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए और अपने खर्च पर भी कंट्रोल करना चाहिए। वैसे आज आपके सितारे बताते हें कि आपको किसी महिला सहकर्मी और संबंधी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ मे भी आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा।


आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव परिवार की पूजा करना आज शुभ फलदायी होगा।


सिंह राशि, प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बन सकता है image

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता आज आपको आगे लेकर जाएगी। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। नौकरी में आज आप बेहतर टीम वर्क के साथ काम कर पाएंगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई मे वृद्धि होगी। आपको कुछ नया और रचनात्मक करने का भी मौका मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिल सकता है। आप आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान देना चाहिए।


कन्या राशि, दिन खर्चीला रहेगा लेकिन प्रबंधन क्षमता का फायदा मिलेगा image

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज खर्चीला रहेगा। सफलता आसानी से मिल पाना आज कठिन है इसलिए आपको आज अपने काम पर पूरा फोकस रखना होगा। कोई महत्वपूर्ण काम आपको आज दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। नौकरी पेशा में आज का दिन आपका सामान्य रूप से चलेगा। आपको सहकर्मियों से आज सहयोग मिलेगा। प्रबंधन और शिक्षा के कार्य से जुड़े जातक आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको आज साहसिक निर्णय का भी लाभ मिलेगा। छोटी अवधि के निवेश से आपको आज बचना चाहिए।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ आज आपके लिए लाभदायक होगा।


तुला राशि,समझदारी और सूझबूझ से आपको लाभ मिलेगा image

तुला राशि के जातक आज अपनी समझदारी और सूझबूझ से लाभ पाएंगे। आप अपने अंदर फिर से नई ऊर्जा का संचार महसूस करेगे। आपकी किसी पुरानी समस्या का निदान निकलेगा। घर परिवार में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कहीं से आपको आज अपना फंसा हुआ धन मिल सकता है। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि बनी रहेगी।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक करें।


वृश्चिक राशि,दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा image

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न रहेगा और यदि परिवार में किसी मामले को लेकर कोई उलझन है तो उसे सुलझाने में आप आज सफल रहेंगे। आपके सितारे कहते हैं कि आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको आज सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ आज आपका मनोरंजक समय बिता पाएंगेो। लव लाइफ में भी आज जोश और आनंद बना रहेगा। विदेशी क्षेत्र से आज लाभ मिलने का योग है। आर्थिक मामलों में आपके सितारे बताते हैं कि आज आपका आय और व्यय भी संतुलित रहेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानाष्टक का पाठ करना आज लाभदायक रहेगा।


धनु राशि,लाभ प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा image

धनु राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आपका कोई काम जो काफी समय से अटका हुआ था आज वह पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका मान सम्मान बना रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज आलस्य का त्याग करके अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए इससे आप अवसर का लाभ ले पाएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि अगर आपके जीवनसाथी की सेहत बीते कुछ दिनों से सही नहीं चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आप आज शाम के समय दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन में भी बिता सकते हैं।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।


मकर राशि,कोई मनचाही वस्तु मिल सकती है image

मकर राशि के लोगों के लिए आज का शनिवार का दिन उत्साह और लाभ से आनंदित करने वाला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया मौका मिल सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई मनचाही वस्तु मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप आज जीवनसाथी के साथ सुखद और रोमांटिक समय बिता पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। शिक्षा के क्षेत्र आज मकर राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना आज लाभदायक होगा।

Loving Newspoint? Download the app now