Next Story
Newszop

आज का मकर राशिफल, 26 मई 2025 : आज शांति से काम लें, अचानक मिल सकता है लाभ कमाने का मौका

Send Push
Capricorn Horoscope Today, 26 may 2025 : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में सावधानी बरतने का है। शनि जयंती पर शनिदेव की कृपा से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है, इसलिए सही रणनीति बनाएं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है, गुस्से पर नियंत्रण रखें। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए हल्का व्यायाम करें। आज मकर राशि का करियर राशिफल : मकर राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें, वरना गलतियां हो सकती हैं। आज आपको शनि जयंती के दिन शनिदेव की कृपा से अचानक कोई लाभ का मौका हासिल हो सकता है। सही रणनीति के साथ कदम बढ़ाएं। आपको फायदा होगा। आज किसी से भी उधार लेने से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज मकर राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : परिवार में आज माहौल उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ किसी मामूली बात पर बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। वरना बात का बतंगड़ बन सकता है। शांति से काम लेने पर हर विवाद दूर होगा और मन को भी अच्छा महसूस होगा। आज मकर राशि की सेहत : आज आपको शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। अधिक मेहनत वाले काम करने से बचें। हल्की एक्सरसाइज करने से अच्छा महसूस होगा। आज मकर राशि के उपाय : आज शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल चढ़ाएं। शनि जयंती और सोमवती अमावस्या का पूरा फल मिलेगा।आज का धनु राशिफल
Loving Newspoint? Download the app now