अक्टूबर महीने के इस नए हफ्ते की शुरुआत जहां दिवाली के जश्न के साथ हुई है, वहीं अंत OTT पर बैक टू बैक 11 नई फिल्मों और वेब सीरीज की रिलीज से होने वाला है। अगले सात दिनों में ओटीटी पर रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच, एक ओर जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी 'परम सुंदरी' रिलीज होने वाली है। वहीं, पवन कल्याण और इमरान हाशमी की धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर 'दे कॉल हिम ओजी' भी दस्तक देने वाली है। कल्याणी प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म 'लोका चैप्टर 1: चंद्रा' भी सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर अंधेरी शक्तियों और छिपी साजिशों की दुनिया से धूम मचाने वाली है। आइए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते रिलीज हो रही नई वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट पर-
लोका चैप्टर 1: चंद्रा
कब रिलीज होगी - 20 अक्टूबर 2025
कहां रिलीज होगी - JioHotstar
कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर Lokah Chapter 1: Chandra ने इस साल मलयालम सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इस सुपरहीरो फैंटेसी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 302.88 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। डोमिनिक अरुण के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी के केंद्र में चंद्रा नाम की एक रहस्यमयी लड़की की है, जो शांत जीवन की तलाश में बेंगलुरु पहुंचती है। लेकिन जल्द ही अंग तस्करी और काली शक्तियों के खतरनाक अंडरवर्ल्ड में फंस जाती है। जैसे-जैसे चंद्रा को उसकी अलौकिक शक्तियों का एहसास होता है, छिपी हुई साजिश और अंधेरी दुनिया से उसकी लड़ाई गहराती चली जाती है।
दे कॉल हिम ओजी
कब रिलीज होगी - 23 अक्टूबर 2025
कहां रिलीज होगी - Netflix
पवन कल्याण और इमरान हाशमी स्टारर एक्शन क्राइम ड्रामा They Call Him OG , ओजस गंभीरा की कहानी है। वह कभी एक कुख्यात माफिया सरगना था। दुनिया उसे 'ओजी' के नाम से जानती है। जापान में याकूब के हमले में किसी तरह जिंदा बच निकलने वाला ओजी मुंबई के खतरनाक अंडरवर्ल्ड से दस साल के लिए गायब हो जाता है। लेकिन फिर कई साल बाद उसे दोबारा लौटना पड़ता है। उसे अपनी विरासत को फिर से पाना है, कट्टर दुश्मन ओमी भाऊ को जड़ से मिटाना है। अपने परिवार की रक्षा करना है। 'दे कॉल हिम ओजी' ने बॉक्स ऑफिस पर देश में 193.33 करोड़ का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 294.31 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
परम सुंदरी
कब रिलीज होगी - 24 अक्टूबर 2025
कहां रिलीज होगी - Prime Video
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की Param Sundari बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। देश में इसने महज 51.31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि, इस क्रॉस-कल्चरल रोमांटिक कॉमेडी में उत्तर भारत और दक्षिण भातर के मेल ने कई दिलों को जरूर धड़काया। कहानी में परम सचदेव और सुंदरी हैं। अपने पिता की उम्मीदों के सामने खुद को साबित करने की चाहत में, परम एक एआई डेटिंग ऐप के लिए साइन अप करता है। उसकी मुलाकात सुंदरी से होती है, जो केरल में एक पारंपरिक होमस्टे चलाती है और अपने परिवार की विरासत को कायम रखती है। जैसे-जैसे उनकी दुनिया आपस में टकराती हैं, दो परंपराएं आपस में मिलती जाती हैं।
कुरुक्षेत्र: पार्ट 2
कब रिलीज होगी - 24 अक्टूबर 2025
कहां रिलीज होगी - Netflix
महाभारत के महायुद्ध पर बनी पौराणिक एनिमेशन सीरीज 'करुक्षेत्र पार्ट 1' ने बीते दिनों खूब सुर्खियां बटोरीं। अब बारी Kurukshetra: Part 2 की है। इस नए सीजन की कहानी युद्ध के 15वें दिन से शुरू होकर अंत तक की है। पार्ट 2 में कुरुक्षेत्र युद्ध की निर्णायक लड़ाइयां दिखाई गई हैं। यह सीरीज युद्ध की भीषणता से अधिक योद्धाओं के नजरिये को सामने रखती है। उनकी भावनात्मक और नैतिक उथल-पुथल की चर्चा करती है। यह युद्ध की क्रूरता पर रोशनी डालती है। चक्रव्यूह में अभिमन्यु की दुखद और वीरतापूर्ण मृत्यु, सौतेले भाइयों कर्ण और अर्जुन के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित संघर्ष, और पांडवों-कौरवों के भाग्य का फैसला करने वाले अंतिम द्वंद्वयुद्ध पर नया नजरिया देती है।
शक्ति थिरुमगन
कब रिलीज होगी - 24 अक्टूबर 2025
कहां रिलीज होगी - JioHotstar
Shakthi Thirumagan, तमिल सिनेमा के स्टार एक्टर विजय एंटनी की फिल्म है। यह एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसमें विजय ने किट्टू की भूमिका निभाई है। वह एक चालाक लॉबिस्ट है और अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए भ्रष्ट व्यवस्था में उलझा हुआ है। जैसे-जैसे किट्टू की योजनाएं गहरी होती जाती हैं, वह खुद को शक्तिशाली राजनेताओं और नौकरशाहों के खिलाफ खड़ा पाता है। विश्वासघात और शक्ति संघर्ष की कहानी कहती इस फिल्म में सुनील कृपलानी, तृप्ति रवींद्र, कृष हसन, वागई चंद्रशेखर और सेल मुरुगन भी हैं।
लाज़ारस
कब रिलीज होगी - 22 अक्टूबर 2025
कहां रिलीज होगी - Prime Video
हारलान कोबेन और डैनी ब्रॉकलहर्स्ट की Lazarus एक छह-एपिसोड की साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। कहानी, फोरेंसिक मनोचिकित्सक डॉ. जोएल 'लाज़' लाज़ारस (सैम क्लैफ्लिन) की है, जो अपने पिता की कथित आत्महत्या के बाद घर लौटता है। शुरुआत में अपने पिता की मृत्यु को एक त्रासदी मानने वाले लाज़ की जिंदगी तब बदल जाती है, जब 25 साल पहले हुई उसकी बहन की अनसुलझी हत्या की यादें ताजा होती हैं। कई तरह के सवाल उठाने लगते हैं। यह वेब सीरीज आगे रहस्य, दुख और रहस्यमयी शक्तियों की कहानी बन जाती है।
द मॉन्स्टर ऑफ फ्लोरेंस
कब रिलीज होगी - 22 अक्टूबर 2025
कहां रिलीज होगी - Netflix
The Monster of Florence चार भागों वाली एक इटैलियन क्राइम-ड्रामा सीरीज है। यह इटली के सबसे कुख्यात सीरियल किलर मामलों में से एक पर आधारित है, जो 1968 और 1985 के बीच फ्लोरेंस के बाहरी इलाके में कपल्स की क्रूर हत्याएं करता है। पुलिस और जांच अधिकारी 1968 की इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगे हैं। 'इल मोस्ट्रो' नाम के इस हत्यारे की पहचान सबसे बड़ी अनसुलझी पहेली है।
विशियस
कब रिलीज होगी - 22 अक्टूबर 2025
कहां रिलीज होगी - Prime Video
Vicious एक साइकोलॉजिकल-हॉरर फिल्म है। पोली (डकोटा फैनिंग) एक कलाकार है। देर रात उसके घर एक मेहमान आता है और उसे एक रहस्यमयी बक्सा दे जाता है। इसके बाद शुरू होता ळै एक भयानक, अलौकिक खेल। पोली को इस खेल में प्यार, नफरत और जरूरतों को त्यागना पड़ता है। फिल्म एक घुटन भरे दुस्वप्न को जन्म देती है जो सीमाओं से परे हो जाता है।
नोबडी वांट्स दिस सीजन 2
कब रिलीज होगी - 23 अक्टूबर 2025
कहां रिलीज होगी - Netflix
Nobody Wants This season 2 में क्रिस्टन बेल, जोआन के रूप में वापसी कर रही हैं, जो एक मुखर पॉडकास्टर है। उनके सामने एडम ब्रॉडी हैं, जो नोआह के रोल में हैं, जो अपने मुश्किल अंतर्धार्मिक प्यार को आगे बढ़ा रहा है। सीजन 2 में नए किरदारों में लीटन मेस्टर, जो एबी के रोल में हैं और जोआन की की राइवल इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर बन गई है।
द एलिक्सिर
कब रिलीज होगी - 23 अक्टूबर 2025
कहां रिलीज होगी - Netflix
The Elixir एक इंडोनेशियाई हॉरर थ्रिलर फिल्म है। यह पारंपरिक हर्बल दवा (जामु) का बिजनस करने वाले एक परिवार की कहानी है। यह परिवार एक नए एलिक्सिर फॉर्मूले के साथ प्रयोग करता है, जिससे सुदूर गांव में अचानक जॉम्बी का प्रकोप शुरू हो जाता है। जैसे-जैसे मरे हुए फिर से खड़े होने लगते हैं, उनका शहर बिखरने लगता है। यह आंतरिक कलह से जूझ रहे इस परिवार के एकजुट होकर हालात से लड़ने की कहानी है।
ए हाउस ऑफ डायनामाइट
कब रिलीज होगी - 24 अक्टूबर 2025
कहां रिलीज होगी - Netflix
A House of Dynamite एक अमेरिकन थ्रिलर ड्रामा है। कहानी में संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसकी ओर एक अज्ञात मिसाइल दागा गया है। देश के शीर्ष अधिकारी संकट की स्थिति में हैं। व्हाइट हाउस में अराजकता के बीच, राष्ट्रपति (इदरीस एल्बा), सैन्य रणनीतिकार कैप्टन ओलिविया वॉकर (रेबेका फर्ग्यूसन) और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक बैरिंगटन (गेब्रियल बासो) को खुफिया जानकारी, राजनीतिक दबाव और वैश्विक युद्ध की भयावह आशंका से निपटना है।

You may also like
राजद–कांग्रेस को सरकार से बाहर करे झामुमो : आजसू
भाजपा सरकार किसानों व लोगों की आर्थिक तरक्की के लिए गौपालन को बढ़ावा दे रही है- हेमंत
सीहोरः प्राचीन संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरता बारह खम्भा मेला प्रारंभ
ग्वालियर में करवाचौथ पर साड़ी की मांग को लेकर पति-पत्नी का थाने में हुआ विवाद
बथुआ: स्वास्थ्य के लिए अद्भुत लाभ और गांठ-पथरी के उपचार में सहायक