Next Story
Newszop

मुंबई इंडियंस का जितेंद्र भाटवडेकर कौन? रोहित शर्मा के विज्ञापन के हीरो पर बड़ा खुलासा!

Send Push
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से मात दी। इसी के साथ अब एमआई दूसरे क्वालिफायर में पहुंच गई है, जहां उनका सामना पंजाब किंग्स से होने वाला है। 'जितेंद्र भाटवडेकर' क्या आप इस नाम से परिचित हैं? जिन लोगों ने यह आईपीएल सीजन देखा होगा वो इस नाम से भी जरूर परिचित होंगे।



दरअसल, भारत की वनडे टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इस आईपीएल के दौरान एक विज्ञापन का हिस्सा थे, जिसमें वह बॉलीवुड स्टार रणभीर कपूर की टीम का हिस्सा होते हैं। इसमें विरोधी टीम लीजेंड एक्टर आमिर खान की होती है। उनको कन्फ्यूज करने के लिए रोहित 'जितेंद्र भाटवडेकर' का नाम लेते हैं। उसके बाद रणभीर कपूर उनसे पूछते हैं कि यह कौन है? तो रोहित कहते हैं कि विरोधी टीम को कन्फ्यूज करने के लिए नाम लिया।



लेकिन, अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है, यहां तक कि खुद मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को ही जितेंद्र भाटवडेकर बताया है। जॉनी बेयरस्टो को अब जितेंद्र भाटवडेकर के रूप में नया नाम मिल गया है। हालांकि, यह सब फैंस के मनोरंजन के लिए किया जा रहा है।



आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में छाए जॉनी बेयरस्टो

मुंबई इंडियंस ने रियान रिकेल्टन, विल जैक्स और कॉर्बिन बॉश के प्लेऑफ से पहले जाने से 3 खिलाड़ी साइन किए थे। मुंबई ने जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया। ऐसे में बेयरस्टो ने मुंबई के लिए पहला मैच ही एलिमिनेटर खेला, जिसमें उनका बल्ला जमकर बोला। उन्होंने मुंबई इंडियंस को तेज शुरुआत दिलाई। बेयरस्टो ने 22 गेंद में 47 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। अपनी एक्स फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के खिलाफ भी जॉनी दूसरे क्वालिफायर में बड़ी पारी खेल सकते हैं।
Loving Newspoint? Download the app now