नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबलों के बाद एक बार फिर भारतीय टीम रेड बॉल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू होने वाली है। पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले टेस्ट के लिए कोलकाता पहुंच भी गई है और प्रैक्टिस भी कर रही है।
लंबे समय के बाद साउथ अफ्रीका भारत टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई है। आखिरी बार साउथ अफ्रीका 2019 में आई थी। लेकिन, अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिरी बार साउथ अफ्रीका ने भारत में कब टेस्ट सीरीज जीती थी।
25 साल पहले जीती थी साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज
बता दें कि साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ भारत में 2000 में टेस्ट सीरीज जीती थी। 25 साल पहले साउथ अफ्रीका ने 2 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत को भारत में 2-0 से हराया था। हालांकि, उसके बाद से भारत कोई भी टेस्ट सीरीज अपने घर में साउथ अफ्रीका से नहीं हारा है। 2000 में शुभमन गिल जहां 2 साल के थे। वहीं यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल तो पैदा ही नहीं हुए थे। जायसवाल और जुरेल दोनों ही 2001 में पैदा हुआ थे।
आखिरी बार जब साउथ अफ्रीका भारत टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई थी तो क्या हुआ था?
आखिरी बार साउथ अफ्रीका 2019 में भारत टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई थी। दोनों देशों के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज हुई थी। भारतीय टीम ने तीनों मैच जीतकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली थी। विशाखापत्तनम में खेला गया पहला टेस्ट भारत ने 203 रन से जीता था। इसके बाद दूसरा टेस्ट पुणे में खेला गया, जो भारत ने एक पारी और 137 रन से जीता था। वहीं रांची में खेला गया तीसरा टेस्ट भारत ने एक पारी और 202 रन से जीता था।

You may also like

पीएम मोदी भूटान से दिल्ली पहुंचे, जल्द ही ब्लास्ट में घायलों से मिल सकते हैं

अगवा हुए नाबालिग बच्चों को बेचने की फिराक में थे, हापुड़ पुलिस ने तीन लोगों को किया अरेस्ट

'यूथ कांग्रेस के चुनाव में आठ करोड़ के वोट चोरी', राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप

ON THIS DAY: इस विकेटकीपर ने बल्ले से बनाया था वो महारिकॉर्ड, जो धोनी-गिलक्रिस्ट के भी नहीं लगा हाथ, पंत भी नहीं हैं करीब

'बाजीगर' के 32 साल पूरे! शिल्पा शेट्टी ने शाहरुख खान के साथ पुरानी यादें की ताजा