रामबाबू मित्तल, बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला कारागार में शनिवार को दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब खाना खाते समय दो बंदियों के बीच मामूली कहासुनी खूनी झगड़े में तब्दील हो गई। इस झगड़े में एक बंदी की मौत हो गई, जबकि दूसरे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लूट के आरोप में बंद एक गैंगस्टर ने बिस्तर के लिए हुए झगड़े में एक कैदी को पीट-पीटकर मार डाला। जेलर ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
मृतक बंदी की पहचान 25 वर्षीय आशु चौहान के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के काशीपुर का निवासी था। वह अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में बंद था। वहीं, आरोपी जाकिब पर गैंगस्टर एक्ट, लूट और अन्य कई संगीन अपराध पहले से दर्ज हैं। जाकिब को अब हत्या के आरोप में भी जेल की हवा खानी पड़ेगी।
घटना शनिवार दोपहर की है, जब बंदियों को खाना परोसा जा रहा था। इसी दौरान आशु और जाकिब के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। झगड़े के दौरान आशु जोर से पीछे गिरा और बेहोश हो गया। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जेल प्रशासन ने कई घंटे तक जेल में हुए संघर्ष की खबर दबाए रखी। बाद में जिला ओर पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी संजीव बाजपेई, एडीएम प्रशासन विनय सिंह और सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ मौके पर जेल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी जाकिब के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जेल प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि आखिर दोनों बंदियों के बीच ऐसा क्या हुआ, जिससे मामला जानलेवा झगड़े में तब्दील हो गया। इस घटना ने जेल सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

You may also like
Kia Carnival की छुट्टी करने आ रही है MG M9, इलेक्ट्रिक अंदाज में धमाकेदार एंट्री
सिर्फ 30 दिन कोल्ड ड्रिंक छोड़ने से शरीर में होते हैं ये चमत्कारी बदलाव, डॉक्टर भी रह गए हैरान!
रोहित शर्मा और सहवाग के रिकॉर्ड हैं खतरे में, ऋषभ पंत के पास मैनचेस्टर टेस्ट में दोहरी उपलब्धि हासिल करने का मौका
किसानों की 20वीं किस्त: आधिकारिक तारीख आखिर कब आएगी? जानिए अब!
हिमाचल में 850 से अधिक स्कूल बने एक्सीलेंस के केंद्र, शिक्षा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान